1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL vs BAN: बांग्लादेश ने जीता मैच, श्रीलंकाई टीम को आखिरी ओवर में मिली हार

SL vs BAN: बांग्लादेश ने जीता मैच, श्रीलंकाई टीम को आखिरी ओवर में मिली हार

 Published : Sep 20, 2025 07:15 pm IST,  Updated : Sep 21, 2025 12:37 am IST

SL vs BAN Live Cricket Score: सुपर-4 के पहले मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका को चार विकेट से हरा दिया और रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज कर ली।

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश- India TV Hindi
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश Image Source : AP

Sri Lanka vs Bangladesh Super-4 T20 Asia Cup 2025: टी20 एशिया कप 2025 का ग्रुप स्टेज समाप्त हो चुका है और अब सुपर-4 राउंड में दुबई के स्टेडियम में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों के बीच मैच खेला। मैच में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए, जबकि श्रीलंकाई टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 168 रन बनाए। टीम के लिए दासुन शनाका ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और 6 छक्के लगाए। उनके अलावा कुसल मेंडिस ने 34 रनों की पारी खेली। अंत में कप्तान चरित असलंका ने 12 गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की टीम के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए।

बांग्लादेश की टीम के लिए तौहीद हृदॉय और सैफ हसन सबसे बड़े हीरो साबित हुए और उन्होंने 37 गेंदों में कुल 58 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनके अलावा सैफ हसन ने 61 रनों की पारी खेली। इन प्लेयर्स की वजह से ही बांग्लादेश की टीम चार विकेट से जीत दर्ज कर पाई।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

श्रीलंका की टीम: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।

बांग्लादेश की टीम: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली, महेदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल