1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL vs PAK 2nd Test Day 2 Highlights: मुश्किल में फंसी पाकिस्तान का स्कोर 191/7, श्रीलंका से 187 रन पीछे

SL vs PAK 2nd Test Day 2 Highlights: मुश्किल में फंसी पाकिस्तान का स्कोर 191/7, श्रीलंका से 187 रन पीछे

 Reported By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jul 25, 2022 09:18 am IST,  Updated : Jul 25, 2022 05:34 pm IST

SL vs PAK 2nd Test Day 2 Highlights: श्रीलंका की पहली पारी 378 रनों पर समाप्त हुई। जवाब में दूसरे दिन के अंत तक पाकिस्तान ने 191 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए।

एंजेलो मैथ्यूज को...- India TV Hindi
एंजेलो मैथ्यूज को उनके 100वें टेस्ट मैच के लिए बधाई देते बाबर आजम Image Source : TWITTER SRI LANKA CRICKET

SL vs PAK 2nd Test Day 2 Highlights: पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका के बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और दूसरे दिन पहले सत्र में टीम की पारी 378 रनों पर समाप्त हो गई। गॉल में खेले जा रहे इस मुकाबले में, श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था जिसे क्रीज पर उतरने के बाद उनके साथी सलामी बल्लेबाज ने सही साबित किया। पहले दिन ओशादा फर्नांडो (50) और दिनेश चांदीमल (80) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम ने 300 का आंकड़ा पार कर लिया था। दूसरे दिन पाकिस्तान ने अपनी पारी की शुरुआत की और दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले पिछले मैच के हीरो अब्दुल्लाह शफीक असिथा फर्नांडो का शिकार हुए और पवेलियन लौट गए। इसके बाद पाक टीम ने 150 के अंदर 145 रन पर ही अपने 6 विकेट गंवा दिए। दूसरे दिन के अंत तक पाकिस्तान का स्कोर था 7 विकेट पर 179 रन और वह श्रीलंका से अभी भी 187 रन पीछे थी। सेट बल्लेबाज आघा सलमान के 62 रन पर आउट होते ही दिन के खेल को खत्म करने की घोषणा कर दी गई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल