1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. INDW vs IREW: स्मृति-प्रतीका की जोड़ी ने दिखाया कमाल, ODI में की 7वीं सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

INDW vs IREW: स्मृति-प्रतीका की जोड़ी ने दिखाया कमाल, ODI में की 7वीं सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jan 12, 2025 01:20 pm IST,  Updated : Jan 12, 2025 01:20 pm IST

INDW vs IREW: भारतीय महिला टीम राजकोट के मैदान पर आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेल रही है, जिसमें स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 156 रनों की बेहतरीन साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत देने का काम किया है।

Smriti Mandhana And Pratika Rawal- India TV Hindi
स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल: दोनों ने की पहले विकेट के लिए 156 रनों की साझेदारी। Image Source : BCCI WOMEN/X

INDW vs IREW: भारत और आयरलैंड महिला टीम के बीच राजकोट के मैदान पर खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देने के साथ पहले विकेट के लिए 156 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम की तरफ से ये अब तक की 7वीं सबसे बड़ी पहले विकेट के लिए साझेदारी है। स्मृति मंधाना जहां इस मैच में 54 गेंदों में 73 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटी तो वहीं प्रतीका रावल भी इस सीरीज में लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ 61 गेंदों में 67 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटी।

घर पर भारतीय महिला टीम की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप

स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल का अभी तक इस वनडे सीरीज में बल्ले से शानदार फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें दोनों ने जहां दूसरे मैच में 156 रनों की ओपनिंग साझेदारी की तो वहीं ये घर पर भारतीय महिला टीम की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है, जिसमें दोनों ने मिलकर साल 2004 में अंजू जैन और जया शर्मा की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया जिन्होंने वेस्टइंडीज महिला टीम के खिलाफ धनबाद के मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले विकेट के लिए 152 रनों की साझेदारी की थी।

भारतीय महिला टीम की घर पर सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

  • थिरुष कामिनी और पूनम राउत - 175 रन बनाम वेस्टइंडीज महिला टीम (मुंबई, साल 2013)
  • स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल - 156 रन बनाम आयरलैंड महिला टीम (राजकोट, साल 2025)
  • अंजू जैन और जया शर्मा - 152 रन बनाम वेस्टइंडीज महिला टीम (धनबाद, साल 2004)
  • थिरुष कामिनी और सुलक्षणा नाईक - 151 रन बनाम श्रीलंका महिला टीम (जयपुर, साल 2006)

पावरप्ले में घर पर वनडे में बनाया सर्वाधिक स्कोर

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय महिला टीम का स्कोर पावरप्ले खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के 75 रन था, जिसमें ये घर पर भारतीय महिला टीम का वनडे में अब तक पावरप्ले में सर्वाधिक स्कोर है, जिसमें उन्होंने पिछले मुकाबले में बनाए 70 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया है।

भारतीय महिला टीम का वनडे में पावरप्ले में घर पर सर्वाधिक स्कोर

  • 75 रन बिना किसी नुकसान के - बनाम आयरलैंड (साल 2025, राजकोट)
  • 70 रन एक विकेट के नुकसान पर - बनाम आयरलैंड (साल 2025, राजकोट)
  • 69 रन 2 विकेट के नुकसान पर - बनाम न्यूजीलैंड (साल 2024, अहमदाबाद)
  • 68 रन बिना किसी नुकसान के - बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2018, वडोदरा)
  • 66 रन बिन किसी नुकसान के - बनाम वेस्टइंडीज (साल 2024, वडोदरा)
  • 57 रन एक विकेट के नुकसान पर - बनाम साउथ अफ्रीका (साल 2021, लखनऊ)

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: धाकड़ बॉलर की बादशाहत होगी खत्म, T20I क्रिकेट के इतिहास में पहली बार होगा बड़ा करिश्मा

IND vs ENG: 2 साल 2 महीने बाद T20I मैच खेलेगा धाकड़ खिलाड़ी, T20 WC में खेला था आखिरी मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल