1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'गांगुली की हालत स्थिर, ऑक्सीजन का स्तर 99 प्रतिशत'

'गांगुली की हालत स्थिर, ऑक्सीजन का स्तर 99 प्रतिशत'

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 29, 2021 04:41 pm IST,  Updated : Dec 29, 2021 04:41 pm IST

कोविड-19 के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण का नतीजा पॉजिटिव आने के बाद गांगुली को एहतियात के तौर पर सोमवार रात शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Sourav Ganguly COVID Update: BCCI President Stable, Says...- India TV Hindi
Sourav Ganguly COVID Update: BCCI President Stable, Says Hospital Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की हालत 'स्थिर' बनी हुई है। गांगुली का जिस अस्पताल में उपचार चल रहा है उसने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19 के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण का नतीजा पॉजिटिव आने के बाद गांगुली को एहतियात के तौर पर सोमवार रात शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वुडलैंड्स अस्पताल की महनिदेशक और सीईओ डॉ. रूपाली बासु ने कहा, "अस्पताल में भर्ती होने के दूसरे दिन बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की हृदयगति स्थिर (हायमोडायनामिकली स्टेबल) है, उन्हें बुखार नहीं है और बिना कृत्रिम सहायता के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 99 प्रतिशत बना हुआ है।"

उन्होंने कहा, "कल रात उन्होंने अच्छी नींद ली और आज नाश्ता तथा दोपहर का भोजन किया।"

गांगुली को सोमवार रात 'मोनोकलोनल एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी' दी गई थी। बयान के अनुसार, "मेडिकल बोर्ड उनके स्वास्थ्य पर करीबी नजर रखे हुए है।"

Ashes: इयान बेल ने चयन समिति पर खड़े किए सवाल, कही ये बात

गांगुली को इस साल पहले भी दो बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है और उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी। इसी साल उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली भी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल