1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद शमी के सपोर्ट में सामने आए सौरव गांगुली, सेलेक्टर्स पर साधा निशाना!

मोहम्मद शमी के सपोर्ट में सामने आए सौरव गांगुली, सेलेक्टर्स पर साधा निशाना!

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 11, 2025 09:01 am IST,  Updated : Nov 11, 2025 09:01 am IST

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भी स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है।

Mohammed Shami- India TV Hindi
मोहम्मद शमी Image Source : PTI

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले काफी समय से भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी शमी को बार-बार नजरअंदाज कर रही है। मोहम्मद शमी ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2025-26 में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। शमी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान सौरव गांगुली शमी के सपोर्ट में सामने आए हैं।

शमी को लेकर गांगुली ने क्या कहा?

गांगुली चाहते हैं कि मोहम्मद शमी सभी फॉर्मेट में भारतीय टीम में वापसी करें क्योंकि उनका मानना ​​है कि वह पूरी तरह से फिट हैं और बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से गांगुली ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि शमी असाधारण रूप से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। वह फिट हैं और हमने तीन रणजी ट्रॉफी मैच में देखा, जहां उन्होंने अपने दम पर बंगाल को जीत दिलाई।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे यकीन है कि सेलेक्टर देख रहे हैं और मोहम्मद शमी और चयनकर्ताओं के बीच बातचीत चल रही है। लेकिन अगर आप मुझसे पूछें तो फिटनेस और स्किल के मामले में यह वही मोहम्मद शमी हैं जिन्हें हम जानते हैं. इसलिए मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि वह भारत के लिए टेस्ट मैच, वनडे क्रिकेट और टी20 क्रिकेट क्यों नहीं खेल सकते क्योंकि यह हुनर बहुत बड़ा है।

रणजी ट्रॉफी में मोहम्मद शमी ने किया है अच्छा प्रदर्शन

शमी ने हालिया रणजी ट्रॉफी 2025-26 में कमाल का प्रदर्शन किया है। अब तक खेले गए 3 मैच में उन्होंने 15 विकेट झटके हैं। इस दौरान शमी ने 91 ओवर फेंके हैं और वह पांच विकेट हॉल भी ले चुके यहीं। ऐसे में वह पूरी तरह फिट हैं। वर्ल्ड कप 2023 के बाद मोहम्मद शमी चोटिल हो गए थे इसलिए वह मैदान से लगभग 14 महीने दूर रहे थे. इसके बाद शमी ने भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी प्रतिनिधित्व किया और टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेले हैं शमी

हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से शमी ने किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी उन्हें स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी वह नहीं चुने गए। अब उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में मौका मिलता है या नहीं यह देखने वाली बात होगी।

यह भी पढ़ें

मोहम्मद शमी को पीछे छोड़ेंगे जसप्रीत बुमराह, बस करना होगा छोटा सा काम

दिल्ली में विस्फोट के बाद अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, लिया गया बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल