1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC फाइनल में टूटा टीम इंडिया का कीर्तिमान, साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा नया इतिहास

WTC फाइनल में टूटा टीम इंडिया का कीर्तिमान, साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा नया इतिहास

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jun 14, 2025 06:44 pm IST,  Updated : Jun 14, 2025 07:30 pm IST

WTC 2023-25 का खिताब जीतने के साथ ही साउथ अफ्रीका ने इतिहास रच दिया है। साउथ अफ्रीका ने WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया।

South Africa- India TV Hindi
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

साउथ अफ्रीका ने क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब अपने नाम कर लिया है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए WTC फाइनल 2025 में साउथ अफ्रीकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने 27 साल बाद कोई ICC खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले टीम ने साल 1998 में पहली बार कोई ICC खिताब चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

लॉर्ड्स में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के सामने 282 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा था। जवाब में अफ्रीकी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले के चौथे दिन पहले ही सेशन में यह लक्ष्य 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। खास बात ये रही कि लॉर्ड्स के 141 साल पुराने टेस्ट इतिहास में यह दूसरी सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले इतने बड़े लक्ष्य का पीछा कर जीत दर्ज करने का कारनामा केवल एक बार हुआ था।

लॉर्ड्स में सबसे बड़े सफल रन-चेज

  • 342 - वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, 1984
  • 282 - साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2025
  • 282 - इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, 2004
  • 277 - इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, 2022
  • 216 - इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, 1965

भारत का रिकॉर्ड भी टूटा

इस यादगार जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने भारतीय क्रिकेट टीम का 14 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। दरअसल, ICC फाइनल मुकाबलों में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा कर जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अब तक टीम इंडिया के नाम था। 2011 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 275 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। अब साउथ अफ्रीका ने 282 रनों का पीछा कर इस उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है और ICC फाइनल मुकाबलों में सबसे बड़े टारगेट का पीछा कर जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है।

ICC फाइनल में हासिल किए गए सबसे बड़े टारगेट

  • 282 - SA बनाम AUS, लॉर्ड्स, (ICC WTC फाइनल 2025)
  • 275 - IND बनाम SL, मुंबई, (ICC ODI WC 2011)
  • 265 - NZ बनाम IND, नैरोबी, (ICC CT 2000)
  • 252 - IND बनाम NZ, दुबई, (ICC CT 2025)
  • 246 - SA बनाम WI, ढाका, (ICC CT 1998)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल