1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs WI: साल 2024 में पहली बार हुआ ऐसा, सिर्फ इस टेस्ट मैच का नहीं निकला नतीजा

SA vs WI: साल 2024 में पहली बार हुआ ऐसा, सिर्फ इस टेस्ट मैच का नहीं निकला नतीजा

 Published : Aug 12, 2024 09:34 am IST,  Updated : Aug 12, 2024 09:43 am IST

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है। मैच में केशव महाराज ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कुल 8 विकेट अपने नाम किए हैं।

South Africa Cricket Team- India TV Hindi
South Africa Cricket Team Image Source : GETTY

South Africa vs West Indies Test: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया है। इस मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है। साल 2024 में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब कोई टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ है। इससे पहले साल 2024 में हुए सभी टेस्ट मैचों के नतीजे निकले थे। साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 8 विकेट हासिल किए। दमदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। मैच के पांचवें दिन वेस्टइंडीज की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। इसके बाद मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया। 

साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में बनाए थे 357 रन

साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 357 रन बनाए थे। टीम के लिए कप्तान टेम्बा बावुमा (86 रन), टोनी डी जोर्जी (78 रन) ने अच्छी बैटिंग की। इन प्लेयर्स की वजह से ही अफ्रीकी टीम पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। इसके बाद वेस्टइंडीज के प्लेयर पहली पारी में दमदार प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 233 रन बनाए। इसी कारण से पहली पारी के आधार पर अफ्रीका को 124 रनों की बढ़त मिली। 

15 अगस्त से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच

इसके बाद दूसरी पारी में अफ्रीकी बल्लेबाजों ने आक्रामक बैटिंग की। ट्रिस्टन स्टब्स ने 50 गेंदों में 68 रन बनाए। टोनी डी जोर्जी ने 45 रनों का योगदान दिया और टीम ने 173 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इस तरह से विंडीज को जीतने के लिए 298 रनों का टारगेट मिला। वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में एलिक अथानाजे ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने 92 रन बनाए। जेसन होल्डर 31 रन बनाकर नॉट आउट रहे, लेकिन अंत में मैच ड्रॉ हो गया। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 15 अगस्त से खेला जाएगा। 

WTC प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है वेस्टइंडीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका की 7वें नंबर पर मौजूद है। टीम ने अभी क 5 मैच खेले हैं, जिसमें से एक में जीत दर्ज की है। वहीं तीन में हार झेलनी पड़ी है। टीम के इस 26.67 पीसीटी अंक हैं। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें से एक जीता है। टीम के 20.83 पीसीटी अंक हैं। वेस्टइंडीज आखिरी पायदान पर मौजूद है। 

यह भी पढ़ें: 

नोएडा में होने वाले टेस्ट के लिए स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी की हुई 18 महीने के बाद वापसी

सिर्फ एक गोल्ड ने बचा ली पाकिस्तान की लाज, खास मामले में भारत से आगे रहने का नसीब से मिला चांस

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल