1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs GT: गुजरात ने मुकाबले को किया अपने नाम, गिल ने खेली मैच विनिंग पारी

SRH vs GT: गुजरात ने मुकाबले को किया अपने नाम, गिल ने खेली मैच विनिंग पारी

 Written By: Abhishek Pandey
 Updated : Apr 07, 2025 01:56 am IST

SRH vs GT: आईपीएल 2025 का 19वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें गुजरात की टीम ने 7 विकेट से इस मैच को अपने नाम किया।

शुभमन गिल और शेरफेन...- India TV Hindi
शुभमन गिल और शेरफेन रदरफोर्ड Image Source : AP

SRH vs GT: आईपीएल 2025 का 19वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया, जिसे गुजरात टाइटंस की टीम 7 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 152 रनों का स्कोर बनाया। हैदराबाद के लिए बल्लेबाजी में नितीश रेड्डी ने 31 और हेनरिक क्लासेन ने 27 रनों की पारी खेली तो वहीं गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा और आर साईं किशोर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम जब इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो उन्होंने 16 के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर के बीच हुई तीसरे विकेट की साझेदारी ने इस मुकाबले को पूरी तरह से गुजरात की तरफ मोड़ दिया। गुजरात टाइटंस की टीम ने 153 रनों के टारगेट को 16.4 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया, जिसमें शुभमन गिल ने नाबाद 61 तो वहीं सुंदर ने 49 रनों की पारी खेली।

यहां पर देखिए सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मैच का स्कोर

 

Latest Cricket News

IPL 2025 SRH vs GT Match 19th Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 10:56 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    गुजरात ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

    सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में गुजरात की टीम ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। गुजरात की टीम के तरफ से सबसे अधिक 61 रन कप्तान शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर 49 रन बनाए हैं।

  • 10:50 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    16 ओवर्स के बाद गुजरात का स्कोर

    16 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद गुजरात की टीम ने अपने तीन विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं। गुजरात को जीत के लिए 24 गेंदों में 12 रन बनाने हैं।

  • 10:42 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    14 ओवर्स के बाद गुजरात का स्कोर

    14 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने अपने तीन विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। गुजरात को जीत के लिए 36 गेंदों में 41 रन और बनाने हैं।

  • 10:42 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    14 ओवर्स के बाद गुजरात का स्कोर

    14 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने अपने तीन विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। गुजरात को जीत के लिए 36 गेंदों में 41 रन और बनाने हैं।

  • 10:36 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    वाशिंगटन सुंदर हुए आउट

    153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए वाशिंगटन सुंदर ने 49 के स्कोर पर मोहम्मद शमी का शिकार बने हैं।

  • 10:31 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    शुभमन गिल ने जड़े अर्धशतक

    153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने 36 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिए हैं।

  • 10:24 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    11 ओवर्स के बाद गुजरात का स्कोर

    11 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद गुजरात की टीम ने अपने दो विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल 43 रन और वाशिंगटन सुंदर 41 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। गुजरात को जीत के लिए 63 रन और बनाने हैं।

  • 10:15 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    9 ओवर्स के बाद गुजरात का स्कोर

    9 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल और  वाशिंगटन सुंदर दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। गुजरात की टीम को जीत के लिए 66 गेंदों में 77 रन और बनाने हैं।

  • 10:06 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    7 ओवर्स के बाद गुजरात का स्कोर

    7 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद गुजरात ने अपने दो विकेट गंवाकर बनाए 56 रन। क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल 21 रन और वाशिंगटन सुंदर 29 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 9:59 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पावरप्ले के बाद गुजरात का स्कोर

    6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद गुजरात की टीम ने अपने दो विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल 19 रन और वाशिंगटन सुंदर 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 9:55 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    5 ओवर्स के बाद गुजरात का स्कोर

    पांच ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने अपने दो विकेट के नुकसान पर बनाए 28 रन। क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल और  वाशिंगटन सुंदर अभी मौजूद हैं।

  • 9:50 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    गुजरात को लगा दूसरा झटका

    जोस बटलर के रूप में गुजरात की टीम को लगा दूसरा झटका। उन्हें हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा है। क्रीज पर बल्लेबाजी करने वाशिंगटन सुंदर आए हैं।

  • 9:43 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    गुजरात को लगा पहला झटका

    साई सुदर्शन के रूप में गुजरात की टीम को लगा पहला झटका। वह 5 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने हैं। क्रीज पर अब बल्लेबाजी करने जोस बटलर आए हैं।

  • 9:37 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    2 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर

    2 ओवर का खेल खत्म होने के बाद गुजरात की टीम ने 8 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शुभमन गिल और साई सुदर्शन अभी मौजूद हैं।

  • 9:33 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    एक ओवर के बाद गुजरात का स्कोर

    एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद गुजरात की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए बनाए 4 रन।

  • 9:31 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    गुजरात की पारी हुई शुरू

    153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम के तरफ से ओपन करने आए शुभमन गिल और साई सुदर्शन।

  • 9:14 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    हैदराबाद ने गुजरात को 153 रनों का टारगेट दिया

    सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में अपने 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए हैं और गुजरात की टीम को 153 रनों का लक्ष्य दिया है। वहीं गुजरात के तरफ सबसे अधिक 4 विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए हैं। इसके साथ प्रसिद्ध कृष्णा और आर साई किशोर को 2-2 विकेट मिले हैं।

  • 9:08 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    हैदराबाद की टीम को लगा आठवां झटका

    सीराज को मिली चौथी सफलता। उन्होंने सिमरजीत सिंह को पवेलियन भेजा है। क्रीज पर बल्लेबाजी करने मोहम्मद शमी आए हैं।

  • 9:05 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    हैदराबाद की टीम को लगा सातवां झटका

    मोहम्मद सिराज को मिली तीसरी सफलता। उन्होंने अनिकेत वर्मा को पवेलियन भेजा है। क्रीज पर बल्लेबाजी करने सिमरजीत सिंह आए हैं।

  • 8:56 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    17 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर

    17 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद हैदराबाद की टीम ने अपने 6 विकेट गंवाकर 120 रन बनाए हैं। क्रीज पर पैट कमिंस और अनिकेत वर्मा अभी मौजूद हैं।

  • 8:55 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    हैदराबाद की टीम को लगा छठा झटका

    कामिंडु मेंडिस के रूप में हैदराबाद की टीम को लगा छठा झटका। वह 5 गेंदों में 1 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने हैं।

  • 8:46 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    नितीश कुमार रेड्डी हुए आउट

    आर साई किशोर को मिली दूसरी सफलता। उन्होंने नितीश कुमार रेड्डी को पवेलियन भेजा है। रेड्डी 34 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए हैं। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने कामिंडु मेंडिस आए हैं।

  • 8:41 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    15 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर

    15 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद हैदराबाद की टीम ने अपने 4 विकेट के नुकसान पर बनाए 105 रन। क्रीज पर अनिकेत वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 8:37 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    हैदराबाद की टीम को लगा चौथा झटका

    आर साई किशोर को मिली पहली सफलता। उन्होंने हेनरिक क्लासेन को पवेलिएन भेजा हैं। क्लासेन 19 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए हैं। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने अनिकेत वर्मा आए हैं।

  • 8:33 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    13 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर

    13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद हैदराबाद की टीम ने अपने तीन विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए हैं। क्रीज पर हेनरिक क्लासेन 21 रन और नितीश कुमार रेड्डी 23 रन बनाकर अभी मौजूद हैं।

  • 8:25 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    11 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर

    11 ओवर्स का खेल खत्म होने के अंत तक हैदराबाद की टीम ने अपने तीन विकेट गंवाकर 73 रन बना लिए हैं। क्रीज पर हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 8:19 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद हैदराबाद का स्कोर

    9 ओवर्स के बाद हैदराबाद की टीम ने अपने 3 विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाए हैं। क्रीज पर हेनरिक क्लासेन 5 रन और नितीश कुमार रेड्डी 8 रन बनाकर अभी मौजूद हैं।

  • 8:13 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    8 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर

    8 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने अपने तीन विकेट के नुकसान पर बनाए 52 रन। क्रीज पर हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 8:11 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    ईशान किशन हुए आउट

    ईशान किशन के रूप में हैदराबाद की टीम को लगा तीसरा झटका। वह 14 गेंदों में 17 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने हेनरिक क्लासेन आए हैं।

  • 8:04 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    पावरप्ले के बाद हैदराबाद का स्कोर

    6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद हैदराबाद की टीम ने अपने दो विकेट गंवाकर 45 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश कुमार रेड्डी और ईशान किशन अभी मौजूद हैं।

  • 7:55 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    सिराज को मिली दूसरी सफलता

    अभिषेक शर्मा के रूप में हैदराबाद की टीम को लगा दूसरा झटका। वह 16 गेंदों में 18 रन बनाकर सिराज का शिकार बने हैं। क्रीज पर अब बल्लेबाजी करने नितीश कुमार रेड्डी आए हैं।

  • 7:50 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    4 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर

    चार ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद ने एक विकेट के नुकसान पर 37 रन बनाए है। क्रीज पर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 7:45 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    3 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर

    तीन ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने अपने एक विकेट गंवाकर 24 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ईशान किशन 2 रन और अभिषेक शर्मा 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 7:40 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    दो ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर

    दो ओवर का खेल खत्म होने के बाद हैदराबाद की टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 20 रन हैं। क्रीज पर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा अभी मौजूद हैं।

  • 7:36 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    हैदराबाद को लगा पहला झटका

    ट्रैविस हेड के रूप में हैदराबाद की टीम को लगा पहला झटका। वह 5 गेंदों में 8 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने हैं। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने ईशान किशन आए हैं।

  • 7:30 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    हैदराबाद की पारी हुई शुरू

    सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में हैदराबाद को तरफ से ओपन करने आए हैं ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा। वहीं गुजरात के तरफ से गेंदबाजी करने मोहम्मद सिराज आए हैं।

  • 7:13 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    दोनों टीमों के इंपैक्ट प्लेयर्स

    SRH : अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, वियान मुल्डर
    GT : शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान

  • 7:09 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    हैदराबाद का प्लेइंग XI

    अभिषेक शर्मा , ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी,  हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी, जीशान अंशारी।

  • 7:08 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    गुजरात टाइटंस का प्लेइंग XI

    शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, ईशांत शर्मा।

  • 7:01 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस

    सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

  • 6:40 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    SRH vs GT : राजीव गांधी स्टेडियम की पीच रिपोर्ट

    हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम की पीच रिपोर्ट की बात करें तो यह बल्लेबाजों के लिए अच्छी पीच मानी जाती है। यहां बल्लेबाजी करना आसान होता है। इस पीच पर खूब रन बनते हैं। इस पीच पर पेसर्स की तुलना में स्पिनर्स को ज्यादा मदम मिलती है। यहां जो भी टीमें टॉस जीतेगी, उसे पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करना चाहिए। जिससे वह विपक्षी टीम पर दबाव बना सकती है।

  • 6:20 PM (IST)
    Posted by Intern Khabar

    SRH vs GT : हेड टू हेड रिकॉर्ड

    आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच अब तक 5 बार भिड़त हुई है।  जिसमें गुजरात की टीम को 3 मैचों में जीत मिली है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका था। पिछले सीजन 2 बार दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी, जिसमें पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं दूसरे मैच में गुजरात ने हैदराबाद की टीम को 7 विकेट से हराया था।

  • 6:02 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    गुजरात टाइटंस टीम का स्क्वाड

    शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शेरफेन रदरफोर्ड, साईं सुदर्शन, शाहरुख खान, राशिद खान, करीम जनत, महिपाल लोमरोर, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्जी, गुरनूर बर्राड, कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव।

  • 5:56 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    सनराइजर्स हैदराबाद टीम का स्क्वाड

    पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, सचिन बेबी, मोहम्मद शमी, एडम जंम्पा, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, राहुल चाहर, ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, नितीश रेड्डी, अथर्व तायडे, ब्रायडन कार्से, सिमरजीत सिंह, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल