1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs MI Predicted Playing 11: कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर

SRH vs MI Predicted Playing 11: कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर

 Published : Apr 23, 2025 04:26 pm IST,  Updated : Apr 23, 2025 04:26 pm IST

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम पर बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आमना सामना होगा। दोनों टीमें जीत के लिए आतुर हैं।

hardik pandya and pat cummins- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या और पैट कमिंस Image Source : PTI

आईपीएल में आज यानी बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें इस वक्त अंक तालिका में काफी नीचे चल रही हैं, ऐसे में दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है। जहां एक ओर हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस कर रहे हैं, वहीं मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या के हाथ में है। हैदराबाद का राजीव गांधी स्टेडियम वैसे ही खूब रनों के लिए जाना जाता है। दोनों टीमों के पास बल्लेबाजों की लंबी फौज है, लिहाजा रन बनने की काफी ज्यादा संभावना नजर आती है। 

टीमों की प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव की संभावना कम

इस साल के आईपीएल में इन दोनों टीमों के बीच ये दूसरा मुकाबला है। जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इन दोनों टीमों का आमना सामना हुआ था, तब मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी थी। क्या अब हैदराबाद की टीम अपने घर पर जीत दर्ज कर पाती है, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। इस वक्त मुंबई इंडियंस की टीम कुछ मैच लगातार जीत रही है, इसलिए इस टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव होने की संभावना काफी कम है। टीम ने लगातार अपने तीन मैच जीते हैं। वहीं पिछले मैच में हार के बाद अब मैदान पर उतरने जा रही है। यहां हो सकता है कि विदेशी खिलाड़ी में कुछ बदलाव किया जाए। साथ ही जयदेव उनादकट भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें इस मैच में मौका दिया जा सकता है। 

एसआरएच की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।

इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ​रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट प्लेयर: अश्वनी कुमार

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम: रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, कर्ण शर्मा, रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवॉन जैकब्स, विग्नेश पुथुर

सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा, राहुल चाहर, अभिनव मनोहर, जयदेव उनादकट, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, कामेंदु मेंडिस, अथर्व ताइदे, सिमरजीत सिंह, स्मरण रविचंद्रन। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल