1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बोर्ड ने किया सेलेक्शन कमेटी का ऐलान, ये खिलाड़ी बन गया चीफ सेलेक्टर

बोर्ड ने किया सेलेक्शन कमेटी का ऐलान, ये खिलाड़ी बन गया चीफ सेलेक्टर

 Published : Dec 13, 2023 04:45 pm IST,  Updated : Dec 13, 2023 04:47 pm IST

Sri Lanka Cricket Board: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पांच मेंबर वाली सेलेक्शन कमेटी का ऐलान कर दिया है। एक पूर्व खिलाड़ी को चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है।

Upul Tharanga- India TV Hindi
Upul Tharanga Image Source : GETTY

ICC ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को कुछ समय पहले बर्खास्त कर दिया था, लेकिन साथ ही क्रिकेट निरंतर जारी रखने के लिए निर्देश दिए थे। अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अगले दो साल के लिए नए चीफ सेलेक्टर का ऐलान कर दिया है। सेलेक्शन कमेटी में चीफ सेलेक्टर सहित पांच मेंबर को मौका मिला है। कमेटी का पहला आधिकारिक कार्य साल 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए नेशनल टीम का चयन करना होगा। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

उपुल थरंगा बने चीफ सेलेक्टर 

उपुथल थरंगा को सेलेक्शन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। सेलेक्शन कमेटी में दिलरुवान परेरा, थरंगा परानाविथाना, अजंता मेंडिस और इंडिका डी सेराम को भी जगह मिली है। खेल मंत्री हरिन फर्नांडो ने श्रीलंका क्रिकेट ने इन सभी की नियुक्ति की है। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होती हैं। सेलेक्शन कमेटी का कार्यकाल दो साल का होगा। 

श्रीलंका के लिए खेले तीनों फॉर्मेट 

उपुल थरंगा ने श्रीलंका के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। उन्होंने श्रीलंका के लिए 31 टेस्ट में 1754 रन, 235 वनडे मैचों में 6951 रन और 26 टी20 मैचों में 407 रन बनाए हैं। उन्होंने साल 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। उनके पास अनुभव है, जो श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के काम आ सकता है। वहीं सेलेक्शन कमेटी के दूसरे सदस्य अजंता मेंडिस अपनी जादुई स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने श्रीलंका के लिए 19 टेस्ट, 87 वनडे और 39 टी20 मैच खेले हैं। 

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा चुनी गई सेलेक्शन कमेटी: 

उपुल थरंगा- चीफ सेलेक्टर

दिलरुवान परेरा

थरंगा परानाविथाना 

अजंता मेंडिस 

इंडिका डी सेराम

यह भी पढ़ें: 

साउथ अफ्रीका में इस भारतीय गेंदबाज ने दिखाया कमाल, हैट्रिक लेने के साथ समेट दी आधी टीम

हार के बाद प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकते हैं कप्तान सूर्या, ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल