1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रेप के आरोप में गिरफ्तार क्रिकेटर दनुष्का की बढ़ी मुश्किलें, श्रीलंका क्रिकेट ने तीनों फॉर्मेट से किया सस्पेंड

रेप के आरोप में गिरफ्तार क्रिकेटर दनुष्का की बढ़ी मुश्किलें, श्रीलंका क्रिकेट ने तीनों फॉर्मेट से किया सस्पेंड

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Nov 07, 2022 01:20 pm IST,  Updated : Nov 07, 2022 01:29 pm IST

श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुनातिलका को सिडनी की पुलिस ने रविवार सुबह एक स्थानीय महिला के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था।

दनुष्का गुनातिलका- India TV Hindi
दनुष्का गुनातिलका Image Source : GETTYIMAGES

Danushka Gunathilaka Rape Case: श्रीलंका क्रिकेट के लिए रविवार सुबह एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। सिडनी पुलिस ने श्रीलंकाई बल्लेबाज दनुष्का गुनातिलका को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। सिडनी की ही रहने वाली एक 29 वर्षीय महिला ने क्रिकेटर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस खबर की जानकारी न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर भी दी थी। इस मामले में अब श्रीलंका क्रिकेट ने भी एक्शन लिया है और गुनातिलका को तत्काल प्रभाव से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से सस्पेंड करने की बात कही है।

बोर्ड की तरफ से जारी की गई रिलीज में बताया गया कि, श्रीलंका क्रिकेट की एग्जिक्यूटिव कमेटी ने नेशनल प्लेयर दनुष्का गुनातिलका को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से तत्काल प्रभाव पर सस्पेंड करने का फैसला लिया है। इसमें यह भी कहा गया कि, अब गुनातिलका को आगे सेलेक्शन के लिए भी नहीं कंसीडर किया जाएगा। यह फैसला क्रिकेटर को यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार करने के बाद लिया गया। 

दनुष्का गुनातिलका
Image Source : GETTYIMAGESदनुष्का गुनातिलका

रिलीज में आगे कहा गया कि, श्रीलंका क्रिकेट इस मामले में जरूरी कदम उठाएगा और जांच भी करवाएगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में जो केस चल रहा है अगर उसमें खिलाड़ी को आरोपी घोषित किया जाता है तो आगे उस हिसाब से एक्शन लिया जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट ऐसे मामलों में हमेशा जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी को अपनाता है। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की न्यायिक व्यवस्था को भी हमारी तरफ से निष्पक्ष जांच के लिए सपोर्ट किया जाएगा।

अदालत ने नहीं दी जमानत

वहीं इस मामले में सोमवार को एक स्थानीय अदालत ने क्रिकेटर को जमानत देने से इनकार कर दिया। गुणतिलका ने स्थानीय अदालत के सरी हिल्स विभाग में एक वीडियो लिंक के जरिए सुनवाई में भाग लिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके वकील आनंद अमरनाथ ने सुनवाई के दौरान जमानत की अर्जी दी थी लेकिन मजिस्ट्रेट रॉबर्ट विलियम्स ने जमानत देने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट में अमरनाथ के हवाले से कहा गया है,‘‘निश्चित तौर पर हम सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालने पर विचार कर रहे हैं और यह जितना संभव हो उतनी जल्दी किया जाएगा।’’ अमरनाथ ने कहा की वह जानते हैं कि श्रीलंका टीम के कुछ अधिकारी अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि गुणतिलका का ऑस्ट्रेलिया में परिवार नहीं है।

क्या था पूरा मामला?

न्यू साउथ वेल्स पुलिस द्वारा वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक श्रीलंका के एक नागरिक को रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया था। इसमें कहा गया कि यौन अपराध टीम ने पिछले सप्ताह सिडनी में एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के बाद श्रीलंका के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वेबसाइट पर डाले गए ब्यौरे के अनुसार 29 वर्ष की एक महिला का रोस बे स्थित उसके आवास पर योन उत्पीड़न किया गया। इसमें कहा गया कि आनलाइन डेटिंग ऐप पर इस व्यक्ति को लंबे समय तक बातचीत के बाद यह महिला उससे मिली। ऐसा आरोप है कि दो नवंबर 2022 को इस महिला का यौन उत्पीड़न किया गया। इसमें कहा गया कि जांच के बाद 31 वर्ष के इस व्यक्ति यानी श्रीलंकाई क्रिकेटर को ससेक्स स्ट्रीट से एक होटल से रात एक बजे गिरफ्तार किया गया। 

(इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें:-

T20 World Cup: श्रीलंकाई क्रिकेटर को सिडनी पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

IND vs ENG T20 World Cup 2022 : सेमीफाइनल में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल