1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL vs WI 2nd Test Day 3: रमेश मेंडिस को छह विकेट, वेस्टइंडीज को मामूली बढ़त

SL vs WI 2nd Test Day 3: रमेश मेंडिस को छह विकेट, वेस्टइंडीज को मामूली बढ़त

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 01, 2021 10:06 pm IST,  Updated : Dec 01, 2021 10:06 pm IST

ऑफ स्पिनर रमेश मेंडिस ने छह विकेट लेकर वेस्टइंडीज को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन बुधवार को यहां मामूली बढ़त हासिल करने दी।

Sri Lanka vs West Indies 2nd Test Day 3 Stumps Sri Lanka trail by 3 runs Highlights Galle Internatio- India TV Hindi
Sri Lanka vs West Indies 2nd Test Day 3 Stumps Sri Lanka trail by 3 runs Highlights Galle International Stadium Match Facts Image Source : AP

गॉल (श्रीलंका)। ऑफ स्पिनर रमेश मेंडिस ने छह विकेट लेकर वेस्टइंडीज को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन बुधवार को यहां मामूली बढ़त हासिल करने दी। वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के 204 रन के जवाब में 253 रन बनाकर 49 रन की बढ़त हासिल की। श्रीलंका की दूसरी पारी की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 46 रन बनाये और वह अभी वेस्टइंडीज से तीन रन से पीछे है। 

पीवी सिंधू और श्रीकांत ने जीत के साथ किया विश्व विश्व टूर फाइनल्स में आगाज

वेस्टइंडीज ने सुबह एक विकेट पर 69 रन से आगे खेलना शुरू किया। उसकी पहली पारी का आकर्षण कप्तान क्रेग ब्रेथवेट (72) का अर्धशतक रहा। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज जरमाइन ब्लैकवुड ने 44, नक्रुमाह बोनर ने 35 और काइल मायर्स ने नाबाद 36 रन का योगदान दिया। 

रमेश मेंडिस ने 70 रन देकर छह विकेट लिये और वह दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम के लिए अधिक चुनौती पेश कर सकते हैं। उनके अलावा लेसिथ एम्बुलडेनिया और प्रवीण जयविक्रमा ने 2-2 विकेट हासिल किए। 

डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किया खास ट्वीट

श्रीलंका ने दूसरी पारी में कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (छह) और ओशादा फर्नांडो (14) के विकेट गंवाये। ये दोनों बल्लेबाज रन आउट हुए। स्टंप उखड़ने के समय सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका 21 और चरित असलंका चार रन पर खेल रहे थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल