1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH के प्लेयर्स ने छोड़ी प्लेऑफ की टेंशन, आईपीएल के बीच छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचे इस देश

SRH के प्लेयर्स ने छोड़ी प्लेऑफ की टेंशन, आईपीएल के बीच छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचे इस देश

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 27, 2025 01:39 pm IST,  Updated : Apr 27, 2025 01:39 pm IST

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है। हैदराबाद की टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल में 9 मैचों में 3 जीत और 6 अंकों के साथ आठवें नंबर पर है।

सनराइजर्स हैदराबाद- India TV Hindi
सनराइजर्स हैदराबाद Image Source : SRH/X

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। इस सीजन उनके लिए प्लेऑफ के रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं। टीम ने अब तक इस सीजन में 9 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्हें सिर्फ 3 में जीत मिली है। 6 अंकों के साथ वह पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर रहे। SRH को अब अपना अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ 02 मई को है। टीम ने अपना पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था, जहां उन्हें 5 विकेट से जीत मिली थी। CSK के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद SRH की टीम अब छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हो गई है।

छुट्टियां मनाने निकली SRH की टीम

SRH फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम छुट्टियां मनाने के लिए भारत के पड़ोसी देश मालदीव गई है। टीम के दो मैचों के बीच एक हफ्ते का समय है। 25 अप्रैल के बाद टीम को अब अगला मुकाबला 2 मई को खेलना है। अगले मुकाबले में पैट कमिंस की टीम का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। ये मैच GT के होमग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2025 में हैदराबाद का प्रदर्शन

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2025 का अभियान भूलने लायक रहा है। टीम ने 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ 3 में जीत मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 5 मुकाबले और खेलने हैं। 16 पॉइंट होने पर टीमें अक्सर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेती हैं। ऐसे में हैदराबाद को 16 अंकों तक पहुंचने के लिए अब अपने सभी मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी। 14 अंकों के साथ भी टीमें कई बार प्लेऑफ में जगह बना लेती हैं लेकिन उस स्थिति में उन्हें दूसरे टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा।

आईपीएल 2025 की शुरुआत हैदराबाद की टीम ने धमाकेदार अंदाज में की थी। टीम ने पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से हराया था। लेकिन उसके बाद अगले 4 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी, वहीं आखिरी मुकाबले में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। अब बचे हुए मुकाबलों में SRH की टीम हर हाल में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

यह भी पढ़ें

RCB vs DC: पहले नंबर पर कौन सी टीम पहुंचेगी, इस मैच से होगा फैसला; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

'पंजाब किंग्स नहीं जीतेगी इस साल ट्रॉफी', पूर्व क्रिकेटर ने की बड़ी भविष्यवाणी, हेड कोच पर लगाया बड़ा आरोप

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल