1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा की फिटनेस पर उठे सवाल तो सूर्यकुमार यादव ने दिखा दिया आईना, ऐसी बात कह जीत लिया दिल

रोहित शर्मा की फिटनेस पर उठे सवाल तो सूर्यकुमार यादव ने दिखा दिया आईना, ऐसी बात कह जीत लिया दिल

 Published : Mar 07, 2025 05:30 am IST,  Updated : Mar 07, 2025 06:31 am IST

कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद के रोहित शर्मा पर दिए गए बयान पर अब सूर्यकुमार यादव का भी बयान सामने आया है। उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया और टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की शुभकामनाएं भी दी हैं।

suryakumar yadav and rohit sharma- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा Image Source : GETTY

SuryaKumar Yadav on Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस वक्त चर्चा में हैं। भारतीय टीम उन्हीं की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच चुकी है, जहां 9 मार्च को दुबई में न्यूजीलैंड से उसका खिताबी मुकाबला होगा। इस बीच उनकी फिटनेस पर भी सवाल उठे थे। कांग्रेस नेता ने रोहित शर्मा की काफी आलोचना की थी, इसके बाद वे भी कठघरे में नजर आईं थीं। अब टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा की आलोचना करने वालों को अपने अंदाज में मुस्कराते हुए आईना दिखाने का काम किया है। 

सूर्यकुमार यादव ने अपने अंदाज में दिया जवाब

रोहित शर्मा पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि रोहित शर्मा की क्षमता पर कोई भी संदेह नहीं किया जाना चाहिए, उनकी नजर में रोहित आज की तारीख में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि एक कप्तान के तौर पर देखें तो पिछले चार साल में रोहित शर्मा टीम इंडिया को चार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में ले जाने में कामयाब हुए हैं। ये कोई आसान काम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जो आदमी पिछले 15-20 साल से क्रिकेट खेल रहा है, ये बड़ी बात है। एएनआई से बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्होंने रोहित शर्मा को काफी करीब से देखा है और वे कड़ी मेहनत करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने की भी शुभकामनाएं दी हैं।  

शमा मोहम्मद ने क्या बयान दिया था

अभी कुछ ही दिन पहले कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की आलोचना करते हुए उन्हें अधिक वजन वाला और भारत का अब तक का सबसे अप्रभावी कप्तान कहा था। इसके बाद शमा मोहम्मद की जमकर आलोचना हुई थी। हालांकि बाद में शमा मोहम्मद ने ये भी कहा कि ये उनके व्यक्तिगत विचार हैं, इसका उनकी पार्टी से कोई भी लेना देना नहीं है। 

9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलेगी टीम इंडिया

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया चार साल में चौथा आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेलने की तैयारी में है। टीम इंडिया ने साल 2023 में डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेला था। जहां ऑस्ट्रेलिया से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उसी साल रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची, लेकिन वहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। साल 2024 में टीम इंडिया रोहित की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची। वहां साउथ अफ्रीका को हराकर टीम ने खिताब भी अपने नाम किया। इसके बाद अब साल 2025 में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जा पहुंची है। अब  नौ मार्च को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के ​बीच खिताबी भिड़ंत होगी। 

यह भी पढ़ें 

WPL 2025 Points Table: मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के करीब, यूपी वॉरियर्स की कहानी खत्म

भारत के दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक वापस लिया रिटायरमेंट, मार्च में फिर से खेलेगा मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल