1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत के दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक वापस लिया रिटायरमेंट, मार्च में फिर से खेलेगा मैच

भारत के दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक वापस लिया रिटायरमेंट, मार्च में फिर से खेलेगा मैच

 Published : Mar 06, 2025 09:22 pm IST,  Updated : Mar 06, 2025 09:34 pm IST

दुनिया के बड़े फुटबॉल खिलाड़ी और भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले सुनील छेत्री ने रिटायरमेंट वापस ले लिया है। उन्होंने करीब आठ महीने पहले ही संन्यास का ऐलान किया था, लेकिन अब वापसी करेंगे।

sunil chhetri- India TV Hindi
सुनील छेत्री Image Source : PTI

Sunil Chhetri: भारत के स्टार ​फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने अचानक से अपना रिटायरमेंट वापस ​ले लिया है। सुनील छेत्री भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। रिटायरमेंट से वापसी के बाद अब वे मार्च में ही फिर से मैदान में खेलते हुए भी दिखाई देने वाले हैं। करीब 40 साल के हो चुके सुनील छेत्री ने पिछले साल जून में ही अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। लेकिन करीब 8 महीने बाद फिर से उनकी वापसी हो रही है। 

बांग्लादेश के खिलाफ खेल सकते हैं मुकाबला

इस वक्त एएफसी एशियाई कप 2027 के लिए क्वालीफायर राउंड खेले जा रहे हैं। भारतीय टीम इसमें 25 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। माना जा रहा है कि इसमें सुनील छेत्री भी नजर आएंगे। सुनील छेत्री ने 94 गोल किए हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेस्सी और अली डेई बाद वे पुरुष फुटबॉल में चौथे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। हालांकि सुनील छेत्री ने संन्यास से वापसी क्यों की है, इसको लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं है। इंडियन फुटबॉल टीम की ओर से एक एक्स पोस्ट के माध्यम से ये जानकारी दी गई है। पोस्ट में कहा गया है कि सुनील छेत्री वापसी कर रहे हैं। कप्तान, नेता, दिग्गज मार्च में फीफा इंटरनेशनल विंडो के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे।

कई कीर्तिमान बना चुके है सुनील

सुनील छेत्री ने भारत के लिए खेलते हुए कई नए नए कीर्तिमान अपने नाम किए हैं। हालांकि अपने रिटायरमेंट के बाद भी सुनील ने इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरु एफसी के लिए खेलना जारी रखा है, जहां वह कमाल का खेल दिखा रहे हैं। छेत्री ने 2024-25 सीजन में 12 गोल किए हैं और उनके नाम 2 असिस्ट भी हैं। भारत को एएफसी एशियाई कप क्वालीफाइंग ग्रुप में बांग्लादेश, हांगकांग (चीन) और सिंगापुर के साथ रखा गया है और वह अपना अभियान शिलांग से शुरू करेगा।

इन पुरस्कारों से भी नवाजे जा चुके हैं छेत्री

सुनील छेत्री को 2011 में अर्जुन पुरस्कार और 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। साल 2021 में वह भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले पहले फुटबॉलर बने थे। अपने अभी तक के करीब 19 साल करियर में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 150 मैचों में 94 गोल किए हैं। भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री सर्वकालिक अंतरराष्ट्रीय गोल स्कोरर की सूची में चौथे स्थान पर हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल