1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: T20I सीरीज से पहले सूर्या ने कही दिल की बात, बताया किस बात का है दुख

IND vs ENG: T20I सीरीज से पहले सूर्या ने कही दिल की बात, बताया किस बात का है दुख

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jan 22, 2025 07:02 am IST,  Updated : Jan 22, 2025 09:42 am IST

सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। सूर्या T20I टीम के कप्तान हैं लेकिन वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं।

IND vs ENG- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : GETTY

भारतीय T20 टीम के कप्तान और आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम में जगह नहीं मिलने पर कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा निराशा इस बात की है कि वह वनडे में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में सूर्यकुमार जगह नहीं बना सके। हालांकि वह जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की T20 सीरीज में टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे।

कोई मलाल नहीं

सूर्यकुमार को मैदान के चारों ओर शॉट सहजता से बड़े शॉट खेलने की क्षमता के कारण मौजूदा समय में T20 प्रारूप के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। वह हालांकि T20 फॉर्मेट की सफलता को वनडे में जारी रखने में विफल रहे है। वनडे में उन्होंने 37 मैचों में 25.76 के औसत से 773 रन बनाये है। इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के शुरूआती मैच की पूर्व संध्या पर जब सूर्यकुमार से पूछा गया क्या चैम्पियंस ट्रॉफी टीम में जगह नहीं मिलने से वह मायूस हैं तो उन्होंने कहा कि कोई मायूस क्यों होगा? वह अगर वनडे में अच्छा करेंगे तो टीम में जगह मिलेगी। अगर अच्छा नहीं किया तो ऐसा नहीं होगा। इसे स्वीकार करने में कोई हर्ज नहीं है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई शानदार टीम

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अगर आप चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई टीम को देखे तो यह शानदार है। इस टीम में जो भी है वे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। उन सब से इस प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और वह उनके लिए काफी खुश हूं। सूर्यकुमार ने कहा कि उन्हें यह मलाल है कि उन्होंने इस फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। अगर अच्छा किया होता तो मैं उस टीम में होता। जिस खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है वह जगह का हकदार है। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह और चोट से वापसी कर रहे मोहम्मद शमी अगर फिट रहे तो चैम्पियंस ट्रॉफी में किसी भी टीम के खिलाफ ‘खतरनाक संयोजन’ साबित होंगे। 

(Input- PTI)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल