1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव पहले ही मुकाबले से बाहर, टीम इंडिया की भी बढ़ी टेंशन

सूर्यकुमार यादव पहले ही मुकाबले से बाहर, टीम इंडिया की भी बढ़ी टेंशन

 Published : Sep 02, 2024 06:25 pm IST,  Updated : Sep 02, 2024 06:25 pm IST

SuryaKumar Yadav: सूर्यकुमार यादव को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वे दलीप ट्रॉफी के पहले मैच से बाहर हो गए हैं। बुची बाबू टूर्नामेंट के दौरान उन्हें चोट लग गई थी।

suryakumar yadav - India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव पहले ही मुकाबले से बाहर Image Source : GETTY

SuryaKumar Yadav: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज इसी महीने से होगा। सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर से शुरू होगा, जो चेन्नई में होना है। मुकाबले की तारीख करीब है, लेकिन अभी बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया गया है। भारतीय टीम के कई बड़े स्टार खिलाड़ी इससे पहले दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देंगे। सूर्यकुमार यादव का नाम भी इसमें शामिल है। दलीप ट्रॉफी का आयोजन 5 सितंबर से होना है। इस बीच खबर आई है कि चोट के कारण सूर्यकुमार यादव दलीप ट्रॉफी के पहले ही मैच से बाहर हो गए हैं। बुची बाबू टूर्नामेंट के दौरान वे चोटिल हो गए थे और मैच की आखिरी पारी में वे बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। 

सूर्यकुमार यादव दलीप ट्रॉफी के पहले मैच से बाहर 

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव दाहिने हाथ में लगी चोट के कारण पांच सितंबर से शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी के पहले दौर के मैच नहीं खेल सकेंगे। सूर्या ने कोयंबटूर में तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ मुंबई के लिए बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट खेला था। वह चोट के कारण आखिरी दिन बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सके। सूर्यकुमार को पांच से आठ सितंबर तक अनंतपुर में भारत डी के खिलाफ भारत सी के लिए खेलना है। वह इससे पहले बेंगलुरू की नेशनल क्रिकेट अकादमी जाएंगे। भारत ए और भारत बी का मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर होगा। 

सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं टेस्ट क्रिकेट 

सूर्यकुमार यादव ने पिछले ही दिनों भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने की मंशा जाहिर की थी। अब सवाल ये है कि क्या वे बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे। वैसे तो इसका जवाब तभी मिलेगा, जब सेलेक्शन कमेटी स्क्वाड का ऐलान करेगी। लेकिन टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया बांग्लादेश से तीन टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेलने हैं। इसमें तो भारतीय टीम की कप्तानी भी सूर्यकुमार यादव के पास ही रहेगी। टी20 मैचों की सीरीज का आगाज 7 अक्टूबर से होगा। उम्मीद की जानी चाहिए कि तब तक सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से फिट हो जाएं और मैदान पर खेलते हुए दिखाई दें। 

तैयारी मौका हाथ से गया

दलीप ट्रॉफी के पहले मैच से बाहर होने से सूर्यकुमार यादव के पास तैयारी का जो एक मौका था, वो हाथ से जरूर चला गया है। वैसे भी भारतीय खिलाड़ी इस वक्त रेस्ट पर हैं। हालांकि घरेलू टूर्नामेंट में वे जरूर हाथ आजमा रहे हैं। इस करीब एक महीन के रेस्ट के बाद जब 19 सितंबर से सीरीज का सिलसिला शुरू होगा, वो आगे कई महीनों तक जारी रहेगा। इस बीच फैंस को उस दिन का इंतजार है, जब टीम इंडिया फिर से मैदान पर उतरकर खेलती हुई नजर आए। 

(pti inputs)

यह भी पढ़ें 

Babar Azam: बाबर आजम ने कप्तानी में दिखाई थी अपनी जिद, पूर्व सेलेक्टर ने अब खोली सारी पोल

PAK vs BAN: पाकिस्तान का विराट कोहली फिर फुस्स, बाबर आजम एक एक रन के लिए तरसे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल