1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्य​कुमार यादव ने आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार कप्तानी करते ही जीती ट्रॉफी, इन प्लेयर्स की दिल खोलकर तारीफ की

सूर्य​कुमार यादव ने आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार कप्तानी करते ही जीती ट्रॉफी, इन प्लेयर्स की दिल खोलकर तारीफ की

 Published : Mar 09, 2026 12:19 am IST,  Updated : Mar 09, 2026 12:19 am IST

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया है। जीत के बाद कप्तान ने क्या कुछ कहा ये आपको जानना चाहिए।

suryakumar yadav and team india- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव और भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AP

सूर्यकुमार यादव वैसे तो काफी पहले ही भारत की टी20 टीम के कप्तान बन गए थे। उन्होंने कई ट्रॉफियां जीतीं, कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव का ये पहला खिताब है। पहली बार सूर्या ने आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तानी की और उसे जीतने में भी कामयाबी हासिल की। मैच खत्म होने के बाद कप्ताप सूर्यकुमार यादव काफी खुश नजर आए। उन्होंने कई प्लेयर्स के नाम लिए और अपनी बात रखी। जब साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत जीता था, तब वे टीम के अहम सदस्य हुआ करते थे।

टी20 विश्व कप जीतकर काफी खुश नजर आए कप्तान सूर्यकुमार याद

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम एक बार फिर से टी20 विश्व कप का खिताब जीत गए हैं, इसे समझने में अभी थोड़ा टाइम लगेगा। उन्होंने कहा कि जो हुआ उससे बहुत खुश हूं। इस दौरान यह एक लंबा सफर रहा है। सूर्या ने कहा कि यह सफर 2024 के बाद शुरू हुआ जब BCCI और उस वक्त के सचिन जय भाई शाह ने मुझ पर भरोसा दिखाया। 

संजू सैमसन से लेकर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल का लिया नाम

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आकर यह करना एक खास फीलिंग है। सूर्या ने कहा कि हम दो साल तक अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे और यह अच्छा चल रहा था। उन्होंने कहा कि 2024 वर्ल्ड कप से अच्छी आदतें फॉलो करना चाहते थे। यह समझना बहुत जरूरी है कि वे क्या करने में काबिल हैं। संजू सैमसन को लेकर सूर्या ने कहा कि उनके आने के लिए टाइमिंग एकदम सही थी। वे कहना चाह रहे थे कि संजू सही समय पर फार्म में आए और मौके पर रन बनाए। उन्होंने कहा कि वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर 1 प्लेयर्स हैं। साथ ही जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल लंबे समय से सिस्टम में हैं। सूर्या बोले कि संजू ने पिछले मैच में कहा था कि बुमराह जेनरेशन में एक बार आने वाला बॉलर। सूर्या ने कहा कि कि उन्हें नेशनल ट्रेजर कह सकते हैं। बुमराह को पता है कि क्या करना है। कैसे करना है।

सूर्यकुमार यादव फाइनल में गोल्डन डक का हुए शिकार

सूर्यकुमार यादव हालांकि इस फाइनम मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए और शून्य पर आउट हो गए। लेकिन उन्हें पूरे टी20 विश्व कप के दौरान कमाल की ​कप्तानी की, जिसका नतीजा ये है कि भारतीय टीम विश्व विजेता बनने में कामयाबी रही। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बना दिए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम टीम 19 ओवर में केवल 159 रन ही बना सकी। 

यह भी पढ़ें 

भारत ने टी20 विश्व कप जीतते ही बना दिए 3 नए विश्व रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम

टीम इंडिया के टी20 विश्व विजेता बनते ही भागे भागे कहां गए अर्शदीप सिंह, वापस आकर किया खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल