1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2007 से अब तक खेलने वाले भारत के दो खिलाड़ी, दिनेश कार्तिक भी शामिल

T20 World Cup 2007 से अब तक खेलने वाले भारत के दो खिलाड़ी, दिनेश कार्तिक भी शामिल

 Published : Sep 12, 2022 06:49 pm IST,  Updated : Sep 12, 2022 06:49 pm IST

T20 World Cup 2007 to T20 World Cup 2022 : दिनेश कार्तिक ने साल 2004 में डेब्यू किया था और वे उस टीम में भी शामिल थे, जब टीम इंडिया ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था।

Dinesh Karthik- India TV Hindi
Dinesh Karthik Image Source : PTI

Highlights

  • टी20 विश्व कप 2007 का खिताब जीतने वाली टीम में भी थे दिनेश कार्तिक
  • ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक और केएल राहुल समेत तीन विकेट कीपर चुने गए
  • रोहित शर्मा हैं भारतीय टीम के कप्तान, केएल राहुल रहेंगे टीम के उपकप्तान

T20 World Cup 2007  to T20 World Cup 2022 : टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम करीब करीब वही है, जो एशिया कप 2022 में खेल रही थी। हालांकि कुछ ही छोटे मोटे बदलाव किए गए हैं। लेकिन टीम उसी तरह की नजर आ रही है। कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप 2022 के दौरान ही इशारा कर दिया था कि एशिया कप में खेलने वाली टीम ही विश्व कप में खेलती हुई नजर आएगी, इसमें कुछ एक ही बदलाव किए जा सकते हैं। इस बीच बड़ी बात ये है कि भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 

Dinesh Karthik
Image Source : PTIDinesh Karthik

दिनेश कार्तिक ने साल 2004 में किया था डेब्यू 

दिनेश कार्तिक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो एमएस धोनी की कप्तानी वाली टी20 विश्व कप 2007 वाली टीम में भी खेले थे और अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टी20 विश्व कप 2022 वाली टीम इंडिया में भी खेल रहे हैं। भारत के दो ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहले विश्व कप से लेकर अब तक खेल रहे हैं। रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक। रोहित शर्मा ने तो साल 2007 में ही डेब्यू किया था। लेकिन दिनेश कार्तिक उससे भी पहले खेल रहे थे। दिनेश कार्तिक ने साल 2004 में ही इंटरनेशनल डेब्यू किया था और भारतीय टीम ने वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना जो पहला टी20 मैच खेला था, उसमें भी शामिल थे। 

Dinesh Karthik in IPL 2022
Image Source : INDIA TVDinesh Karthik in IPL 2022

आईपीएल 2022 में चमके थे दिनेश कार्तिक 
दिनेश कार्तिक के पिछले छह महीने कमाल के रहे हैं। खास तौर पर आईपीएल 2022 ने उनकी किस्मत ही एक तरह से पलटकर रख दी है। अप्रैल में ही दिनेश कार्तिक ने इच्छा जताई थी कि वे ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलना चाहते हैं। अब उनकी ये मुराद पूरी होती जा रही है। दिनेश कार्तिक इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में भी खेलते हुए दिखेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल