1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022 : विराट कोहली पर लगा बड़ा आरोप, अब मिल सकती है सजा

T20 World Cup 2022 : विराट कोहली पर लगा बड़ा आरोप, अब मिल सकती है सजा

 Published : Nov 03, 2022 01:15 pm IST,  Updated : Nov 03, 2022 01:29 pm IST

T20 World Cup 2022 : भारत बनाम बांग्लादेश मैच के बाद बांग्लादेश के विकेट कीपर बल्लेबाज नुरुल हसन ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दे दिया।

Virat Kohli - India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY

T20 World Cup 2022 virat kohli vs Nurul Hasan Allegation : टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया ने एक और मैच अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को पांच रन से हराकर अब चार में से तीन मैच जीत लिए हैं। इसके साथ ही भारतीय टीम के छह अंक हो गए हैं और सेमीफाइनल में जगह भी करीब करीब पक्की हो गई है। टीम इंडिया की जीत में जहां पूर्व कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ले से बड़ा योगदान रहा, वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने बांग्लादेश को बैकफुट पर ढकेल दिया। भारतीय टीम अपना आखिरी मैच अब छह नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी। इस बीच पूर्व कप्तान विराट कोहली पर एक बड़ा आरोप बांग्लादेश के विकेट कीपर नुरुल हसन ने लगाया है। हालांकि अब पता चला है कि नुरुल हसन का आरोप उन पर ही बैक फायर कर सकता है। हो सकता है कि विराट कोहली की जगह नुरुल हसन को भी आईसीसी की ओर से सजा दे दी जाए। 

नुरुल हसन ने मैच के बाद विराट कोहली पर लगाया आरोप 

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज नुरूल हसन ने विराट कोहली पर फर्जी फील्डिंग का आरोप लगाया है जिससे उनकी टीम को टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले में पांच संभावित पेनल्टी रनों से महरूम रहना पड़ा। बारिश के कारण जीत के लिए 16 ओवर में 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम पांच रन से मैच हार गई थी। बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन ने हार को स्वीकार किया, लेकिन आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह को एक छक्का और एक चौका जड़कर बांग्लादेश को मैच में बनाए रखने वाले नुरूल हसन ने मैदानी अंपायरों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आउटफील्ड गीली होने से काफी फर्क पड़ा। एक फर्जी थ्रो भी था, जिससे हमें पांच रन मिलने चाहिए थे, लेकिन मिले नहीं । नुरूल हसन बांग्लादेश की पारी के सातवें ओवर का जिक्र कर रहे थे। वीडियो रिकॉर्डिंग में दिखाया गया कि अर्शदीप सिंह ने डीप से गेंद फेंकी और नुरूल का कहना है कि प्वाइंट पर खड़े विराट कोहली ने उसे पकड़कर रिले थ्रो से दूसरे छोर पर फेंकने का एक्शन किया। दोनों बल्लेबाजों लिटन दास और नजमुल हुसैन शांतो ने विराट कोहली की तरफ देखा भी नहीं, जिससे नुरूल के इस तर्क पर सवाल उठते हैं। 

ये आईसीसी का फर्जी फील्डिंग का नियम 
ये तो रही वो बात जो नुरूल हसन ने कही, लेकिन इस बीच आपको ये भी जानना चाहिए कि आखिर आईसीसी का नियम क्या है। तो चलिए आपको वो भी बताते हैं। आईसीसी की खेलने की शर्तों के नियम 41.5 के अनुसार फील्डिंग करने वाली टीम बल्लेबाज को जान बूझकर बाधा नहीं पहुंचा सकती या उसका ध्यान नहीं भटका सकता। अगर अंपायर को ऐसा लगता है कि किसी खिलाड़ी ने नियम तोड़ा है तो वह डैड बॉल घोषित करके पेनल्टी के पांच रन दे सकते हैं। अब चुंकि शांतो और लिटन दास ने विराट कोहली की तरफ देखा भी नहीं तो उनका ध्यान भटकने का सवाल ही नहीं उठता। ऐसी संभावना है कि मैच अधिकारियों की आलोचना के कारण नुरूल को सजा मिल जाए । 

(PTI Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल