1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: रद्द हो सकता है भारत-पाकिस्तान मुकाबला, मेलबर्न से आई ये बुरी खबर

IND vs PAK: रद्द हो सकता है भारत-पाकिस्तान मुकाबला, मेलबर्न से आई ये बुरी खबर

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Oct 21, 2022 10:21 pm IST,  Updated : Oct 21, 2022 10:21 pm IST

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

IND vs PAK- India TV Hindi
IND vs PAK Image Source : TWITTER

Highlights

  • रद्द हो सकता है भारत-पाकिस्तान मुकाबला
  • मेलबर्न से आई ये बुरी खबर
  • मैच पर मंडरा रहे संकट के बादल

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। ये हाईवोल्टेज मैच 23 अक्टूबर को खेला जाना है। इस मैच पर सिर्फ भारत और पाकिस्तान के ही दर्शक नहीं बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी रहती हैं। लेकिन इस बड़े मुकाबले पर पहले से ही संकट के बादल मंडरा रहे हैं। फिलहाल तो हालात ऐसे ही हैं कि ये मैच खेला जाने की बजाय रद्द भी हो सकता है।

भारत-पाकिस्तान मैच पर संकट के बादल  

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को यहां खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के बड़े मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिससे सुपर 12 चरण के इस मुकाबले की ओवरों मे कटौती संभव है। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को 80 से 90 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इस दौरान एक से पांच मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है।

मेलबर्न में जमकर हो रही बारिश

शुक्रवार की शाम को भी मेलबर्न में तेज बारिश हुई और अगर रविवार को ऐसा हुआ तो क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए यह निराशाजनक होगा। स्थानीय लोगों का हालांकि मानना है कि अगर बारिश हुई भी तो इस मैदान में उससे निपटने के लिए सुविधाएं मौजूद है। इस मैच की सभी टिकट चंद मिनटों में बिक गए थे और मैदान में लगभग 80 से 90 प्रतिशत भारतीय टीम के फैंस मौजूद रहेंगे।

पहले भी बारिश से हुई थी मुसीबत

भारत और पाकिस्तान के बीच 2016 टी20 विश्व कप मैच से पहले भी काफी बारिश हुई थी लेकिन कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान की शानदार ड्रेनेज सिस्टम (जल निकासी प्रणाली) के कारण मैच पूरे ओवरों का हुआ था। मेलबर्न में भी इस तरह की सुविधाएं मौजूद है लेकिन अगर बारिश के कारण मैच नहीं हुआ तो विक्टोरिया राज्य क्रिकेट संघ को प्रशंसकों को टिकट के पैसे वापस करने होंगे। ऐसे स्थिति में प्रसारकों को भी भारी नुकसान होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल