1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022 Team: भारत-ऑस्ट्रेलिया समेत इन पांच टीमों का हो चुका है ऐलान, देखें क्या हो सकती है Playing XI

T20 World Cup 2022 Team: भारत-ऑस्ट्रेलिया समेत इन पांच टीमों का हो चुका है ऐलान, देखें क्या हो सकती है Playing XI

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Sep 13, 2022 01:58 pm IST,  Updated : Sep 13, 2022 02:09 pm IST

T20 World Cup 2022 Team Squad: भारत-ऑस्ट्रेलिया समेत पांच टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है।

T20 World Cup 2022 Team Squad, T20 world cup- India TV Hindi
T20 World Cup 2022 Team Squad Image Source : GETTY

Highlights

  • ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप 2022
  • 10 अक्टूबर से खेले जाएंगे वॉर्म-अप मुकाबले
  • 16 अक्टूबर से शुरू होंगे राउंड 1 के मैच

T20 World Cup 2022 Team Squad: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के आठवें सीजन के शुरू होने में अब लगभग एक महीने का समय बचा है। 16 देशों के बीच ऑस्ट्रेलिया की धरती पर आयोजित होने वाले इस इंटरनेशनल स्पोर्टिंग इवेंट की शुरुआत वॉर्म-अप मैचों के साथ 10 अक्टूबर से हो जाएगी। वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों को 16 अक्टूबर तक अपने स्क्वॉड का ऐलान करना है। भारत समेत कुल पांच देश अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर चुके हैं, जबकि 11 टीमों के नाम अभी आने बाकी हैं। फिलहाल आइए एक नजर डालते हैं अभी तक की टीमों और उनके संभावित एकादश पर...

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI:

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह

भारत का स्क्वॉड:

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

(स्टैंडबाय खिलाड़ी:  मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।)

नीदरलैंड्स की संभावित प्लेइंग XI

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), कॉलिन एकरमैन, शारिज़ अहमद, लोगन वैन बीक, टॉम कूपर, ब्रैंडन ग्लोवर, टिम वैन डेर गुटेन, मैक्स ओ'डॉड, टिम प्रिंगल, विक्रम सिंह, स्टीफ़न मायबर्ग

स्क्वॉड:

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), कॉलिन एकरमैन, शारिज़ अहमद, लोगन वैन बीक, टॉम कूपर, ब्रैंडन ग्लोवर, टिम वैन डेर गुटेन, फ्रेड क्लासेन, बास डी लीड, पॉल वैन मीकेरेन, रूलोफ़ वैन डेर मेरवे, स्टीफ़न मायबर्ग, तेजा निदामानुरु , मैक्स ओ'डॉड, टिम प्रिंगल, विक्रम सिंह

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग XI

आरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस (उप-कप्तान), टिम डेविड, जोश हेजलवुड, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीवन स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा

स्क्वॉड

आरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस (उप-कप्तान), एश्टन एगर, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, लियॉम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, आदिल रशीद

स्क्वॉड

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, लियॉम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, एलेक्स हेल्स

रिजर्व: लियाम डॉसन, रिचर्ड ग्लीसन, टाइमल मिल्स।

दक्षिण अफ्रीका की संभावित एकादश

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिले रोसौव, तबरेज़ शम्सी

स्क्वॉड

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन, रीजा हेंड्रिक्स, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिले रोसौव, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्ट्ब्स

रिजर्व: ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को यानसेन और एंडिले फेहलुकवेओ

सुपर 12 से पहले होंगे राउंड 1 के मुकाबले

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 12 स्टेज से पहले आठ टीमों के बीच राउंड 1 के मुकाबले खेले जाएंगे। ये आठों टीमें दो ग्रुप में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। दोनों ग्रुप की टॉप दो टीमें सुपर 12 मुकाबलों के लिए क्वॉलीफाई करेंगी। यहां ग्रुप ए में नामीबिया, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और नीदरलैंड्स की टीमें खेलेंगी तो वहीं ग्रुप बी में आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। 

  • ग्रुप ए: नामीबिया, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और नीदरलैंड्स 
  • ग्रुप बी: आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे

सुपर 12 स्टेज:

  • ग्रुप 1: अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ग्रुप ए की विजेता और ग्रुप बी की उपविजेता
  • ग्रुप 2: बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, ग्रुप ए की उपविजेता और ग्रुप बी की विजेता

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल