1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड कप के लिए वीजा की टेंशन हुई खत्म, पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों और अधिकारियों को लेकर उठाया गया बड़ा कदम

टी20 वर्ल्ड कप के लिए वीजा की टेंशन हुई खत्म, पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों और अधिकारियों को लेकर उठाया गया बड़ा कदम

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jan 18, 2026 03:51 pm IST,  Updated : Jan 18, 2026 03:51 pm IST

आईसीसी ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए भारतीय वीजा मिलने में हो रही देरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी को वीजा मिल जाएगा।

T20 World Cup 2026- India TV Hindi
टी20 वर्ल्ड कप 2026 Image Source : PTI

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इस बार भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से खेला जाना है, जिसमें पाकिस्तानी टीम भले ही अपने मुकाबले श्रीलंका में खेल रही हो लेकिन कई पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी और अधिकारी अलग-अलग टीमों का हिस्सा हैं। ऐसे में उनको भारत का वीजा मिलने में समय लगने की खबरें पिछले कुछ दिनों से लगातार सामने आ रही थी। अब इसको लेकर आईसीसी की तरफ से बड़ा अपडेट जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने वीजा को लेकर सभी दिक्कतों के लिए बड़ा समाधान करने के लिए अहम कदम उठाया है।

जल्द पूरी कर ली जाएंगी वीजा संबंधी सभी औपचारिकताएं

इंग्लैंड टीम की टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा आदिल राशिद, रेहान अहमद और तेज गेंदबाज साकिब महमूद जो पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं उनको भारत का वीजा मिलने में समय लगने की खबरे सामने आई थी। इसके बाद अब इन सभी को और दूसरी टीमों में शामिल पाकिस्तानी मूल के लगभग 42 खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए वीजा उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कार्यवाही के लिए अगले सप्ताह की तारीख फाइनल कर दी गई है जिससे संकेत मिलता है कि प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए वीजा जारी करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। आईसीसी इसके लिए विभिन्न देशों के कई शहरों में स्थित भारतीय उच्चायोगों के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों के वीजा आवेदनों को बिना किसी अड़चन के निपटाया जाए।

इस वजह से वीजा मिलने में लग रहा अधिक समय

पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ में शामिल सदस्यों को भारत का वीजा मिलने में देरी को लेकर जो कारण सामने आया है वह यह कि इन सभी के वीजा आवेदन की गहन जांच की जा रही है, जिसके चलते सामान्य प्रक्रिया से इसमें अधिक समय लगता है। वहीं आईसीसी की तरफ से जारी किए गए वीजा को लेकर अपडेट के बाद अब सभी को काफी राहत जरूर मिली होगी। बता दें कि भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के साथ ग्रुप बदलने के लिए तैयार है आयरलैंड? बोर्ड के अधिकारी ने बताई पूरी बात

वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर दोहराया सूर्यकुमार यादव वाला कारनामा, कैच लेकर पलट दिया मैच, देखें VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल