MI को आगामी सीजन से पहले तगड़ा झटका लगा है। स्टार गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर हो गया है। ऐसे में MI के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। MI के फैंस भी इस खबर से काफी हैरान हैं। दरअसल, साउथ अफ्रीका और MI केप टाउन के कलाई के गेंदबाज स्पिनर तबरेज शम्सी आने वाले SA20 सीजन में नहीं खेलेंगे। शम्सी ने निजी वजहों से खुद को अनअवेलेबल बताया है। ऐसे में MI ने रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। तबरेज की जगह ऑलराउंडर थॉमस काबर को टीम में शामिल किया गया है। थॉमस लेफ्ट-आर्म रिस्टस्पिन भी करते हैं।
MI में एक से बढ़कर एक गेंदबाज
चौथे सीजन के लिए MI केप टाउन की स्पिन-बॉलिंग टीम में राशिद खान, जॉर्ज लिंडे और डेन पीट जैसे गेंदबाज शामिल हैं। वहीं, फास्ट-बॉलिंग अटैक में कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, कॉर्बिन बॉश और ड्वेन प्रीटोरियस शामिल हैं। काबर उस फ्रेंचाइजी में वापस आ गए हैं, जिसे उन्होंने पिछले दो सीजन में रिप्रेजेंट किया था। उन्होंने MI केप टाउन के 2024-25 टाइटल-विनिंग कैंपेन में एक मैच और 2023-24 सीजन में 8 मैच खेले थे।
काबर ने कुल मिलाकर SA20 में सात पारियों में बॉलिंग की है और 10 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका औसत 16.60 और इकॉनमी रेट 8.05 का रहा है। वहीं, 4 पारियों में उन्होंने सिर्फ 34 रन बनाए हैं, लेकिन तीन नाबाद पारियां खेली हैं। अभी चल रहे CSA T20 चैलेंज में उन्होंने वॉरियर्स के लिए 6 मैचों में 6.31 की इकॉनमी रेट और 17.42 के औसत से सात विकेट झटके हैं।
शम्सी मिस करेंगे सीजन
शम्सी को MI केप टाउन ने सितंबर में हुए ऑक्शन में R500,000 (US$ 29,000 लगभग) में चुना था और वह फ्रैंचाइजी के साथ अपना पहला सीजन खेलने के लिए तैयार थे। उन्होंने पिछले सीजन में जोबर्ग सुपर किंग्स और पहले दो सीजन में पार्ल रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया था। शम्सी अभी अबू धाबी T10 में नॉर्दर्न वॉरियर्स के लिए खेल रहे हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) के नेशनल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने का ऑप्शन चुना था और उन्हें भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया था। उनका आखिरी T20I मैच 2024 T20 वर्ल्ड कप में था।
डिफेंडिंग चैंपियन MI केप टाउन 26 दिसंबर को डरबन के सुपर जायंट्स के खिलाफ सीजन का पहला मैच खेलेगी। MI केप टाउन का होम वेन्यू न्यूलैंड्स 25 जनवरी को ओपनिंग मैच के साथ-साथ फाइनल मैच की भी मेजबानी करेगा।