1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साल 2024 में पहली बार टीम इंडिया को देखना पड़ा ये दिन, शुभमन की कप्तानी में हुआ बेड़ा गर्क

साल 2024 में पहली बार टीम इंडिया को देखना पड़ा ये दिन, शुभमन की कप्तानी में हुआ बेड़ा गर्क

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jul 06, 2024 10:25 pm IST,  Updated : Jul 06, 2024 10:25 pm IST

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रनों से हरा दिया।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारत बनाम जिम्बाब्वे Image Source : AP

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन किया और वर्ल्ड चैंपियन टीम को आईसीसी रैंकिंग की 12वीं नंबर की टीम ने हरा दिया। भारतीय टीम इस सीरीज में अब 0-1 से पीछे हो गई हैं। इस सीरीज के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। वहीं बीसीसीआई ने इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। शुभमन गिल के लिए सीरीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को इस साल पहली बार ऐसा दिन देखना पड़ा है।

टीम इंडिया के साथ इस साल पहली बार हुआ ऐसा

भारतीय टीम को इस साल पहली बार ऐसा दिन देखने को मिला है। टीम इंडिया को साल 2024 में पहली बार किसी टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भारतीय टीम ने हर एक सीरीज में खेले गए मुकाबले और वर्ल्ड कप के दौरान सभी मैचों में जीत हासिल की थी, लेकिन अंत में जिम्बाब्वे जैसी छोटी टीम ने भारत को हरा दिया। शुभमन गिल के पास इस मैच में एक रिकॉर्ड भी बनाने का मौका था। दरअसल टीम इंडिया ने इस मुकाबले से पहले लगातार 12 मैचों में जीत हासिल की थी। अगर वह अपना 13वां मैच भी जीत जाते तो यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाता। रिकॉर्ड ये कि भारत ने नाम टी20 इंटरनेशनल में लगातार सबसे ज्यादा मैचों में जीत हो जाती। इसके अलावा एमएस धोनी के बाद गिल जिम्बाब्वे के हाथों टी20 मैच हारने वाले दूसरे कप्तान बने हैं।

कैसा रहा मैच का हाल

दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद जिम्बाब्वे ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन बनाए। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन कमाल का रहा। मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया के सामने जीत के लिए सिर्फ 116 रनों का टारगेट था। जिसे भारतीय टीम बड़ी आसानी से हासिल करने के इरादे के साथ मैदान पर उतरी होगी। भारतीय टीम, लेकिन इस टारगेट को हासिल नहीं कर सकी और वह 19.5 ओवर में 102 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गए। इसी के साथ जिम्बाब्वे ने मैच 13 रनों से अपने नाम कर लिया। 

यह भी पढ़ें

IND vs ZIM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया को हराया, आखिरी ओवर में कुछ ऐसा रहा मैच

अभिषेक शर्मा अपने डेब्यू मैच में ही बना गए शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल