1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले टीम इंडिया खेलेगी ये अहम मैच, सामने आई बड़ी जानकारी

T20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले टीम इंडिया खेलेगी ये अहम मैच, सामने आई बड़ी जानकारी

 Written By: Mohid Khan
 Published : May 15, 2024 08:27 am IST,  Updated : May 15, 2024 08:27 am IST

Team India: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से करेगी। इससे पहले टीम इंडिया को एक और अहम मैच खेलना है, जो टीम कॉम्बिनेशन को जानने के लिए काफी मदद करेगा।

T20 World Cup 2024- India TV Hindi
T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया खेलेगी ये अहम मैच Image Source : GETTY

आईपीएल 2024 के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे। ये टूर्नामेंट 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा। इसी बीच टीम इंडिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत से पहले एक अहम मैच खेलेगी। वहीं, भारतीय टीम को पहले आईपीएल लीग स्टेज के खत्म होने के तुरंत बाद 21 मई को न्यूयॉर्क के लिए रवाना होना था। लेकिन इस शेड्यूल में भी बदलाव की जानकारी सामने आई है। 

T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया खेलेगी 1 मैच 

टीम इंडिया आमतौर पर आईसीसी इंवेंट की शुरुआत से पहले 2 वॉर्म अप मैच खेलती है। लेकिन क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले एक ही वॉर्म अप मैच खेलने वाली है। ये मैच टीम कॉम्बिनेशन को देखने के लिए काफी अहम रहने वाला है। टीम इंडिया को न्यूयॉर्क में अपने ग्रुप स्टेज मैच खेलने हैं और टीम इंडिया अपना वॉर्म अप मैच भी यहीं खेलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी और क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बीसीसीआई के सामने फ्लोरिडा में एक और वॉर्म अप मैच का प्रस्ताव रखा है। लेकिन खिलाड़ियों को ट्रेवलिंग से बचाने के लिए टीम इंडिया एक ही मैच खेलेगी। 

जल्द होगा वॉर्म अप मैचों के शेड्यूल का ऐलान 

रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें भी एक-एक वॉर्म अप मैच ही खेलेंगी। दरअसल, इन दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जानी है, जो 30 मई को खत्म होगी। ऐसे में इन दोनों टीमों के बाद वॉर्म अप मैचों के लिए ज्यादा समय नहीं होगा। वहीं, इन वॉर्म अप मैचों की शुरुआत 25-26 मई से हो सकती है, जिसके लिए आईसीसी जल्द ही शेड्यूल का ऐलान करेगा। वहीं, टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट के लिए 21 मई को न्यूयॉर्क के लिए रवाना होना था। वहीं, प्लेऑफ में पहुंचने वाले खिलाड़ी दूसरे बैच में जाने वाले थे। अब खबर सामने आ रही है कि टीम 25 और 26 मई को दो बैचों में रवाना होगी। 26 मई को आईपीएल फाइनल में भाग लेने वाले खिलाड़ी बाद की तारीख में रवाना होंगे।

टीम इंडिया के मैचों का शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है। टीम इंडिया के ग्रुप में पाकिस्तान, आयरलैंड, अमेरिका और कनाडा की टीमें हैं। भारतीय टीम अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 5 जून से खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला खेलेगी। वहीं, अमेरिका से 12 जून और कनाडा से 15 जून को उसका सामना होगा। टीम इंडिया शुरुआती तीन मैच न्यूयॉर्क में खेलेगी। वहीं, ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच फ्लोरिडा में होगा, जिसके बाद टीम सुपर आठ मैचों के लिए वेस्टइंडीज जाएगी। 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया: 

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। 

रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।

ये भी पढ़ें

 IPL 2024 में बन गया नया महारिकॉर्ड, 17 साल के इतिहास में पहली बार लगे इतने छक्के

IPL 2024: प्लेऑफ की रेस का बदल गया खेल, CSK और SRH की खुली किस्मत, क्वालीफाई करने के लिए करना होगा बस एक काम 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल