1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में ये तीन बदलाव तय, तीसरे टी20 में मैदान पर उतरेगी नई ओपनिंग जोड़ी!

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में ये तीन बदलाव तय, तीसरे टी20 में मैदान पर उतरेगी नई ओपनिंग जोड़ी!

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Aug 08, 2023 07:04 am IST,  Updated : Aug 08, 2023 07:04 am IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में टीम इंडिया प्लेइंग 11 में कई बदलावों के साथ मैदान पर उतरेगी। खासकर मैदान पर फैंस को एक नई ओपनिंग जोड़ी देखने को मिल सकती है।

IND vs WI- India TV Hindi
IND vs WI Image Source : PTI

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम आज वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भिड़ने वाली है। इस सीरीज के पहले दोनों मैचों में टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबलों के बाद हार का सामना करना पड़ा। आज करो या मरो के मैच में टीम इंडिया हर हाल में सीरीज में वापसी करना चाहेगी। वहीं तीसरे टी20 के लिए प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि टीम किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतर सकती है।

मैदान पर उतरेगी नई ओपनिंग

तीसरे टी20 में टीम एक नई ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान में उतर सकती है। इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल अपना डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं उनका साथ शुभमन गिल निभाते हुए दिखेंगे। इसके अलावा नंबर 3 पर ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है। ईशान आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी पहले इस नंबर पर खेल चुके हैं। 

मिडल ऑर्डर में सूर्या-संजू

वहीं नंबर 4 पर इस मैच में सूर्यकुमार यादव उतर सकते हैं। इसके अलावा नंबर 5 पर तिलकर वर्मा को देखा जा सकता है। तिलक इस सीरीज में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज के रूप में सामने आए हैं। वहीं नंबर 6 पर एक बार फिर संजू सैमसन को देखा जा सकता है। सैमसन के लिए ये मैच काफी अहम साबित होगा क्योंकि उन्होंने अभी तक पूरी सीरीज में एक भी अच्छी पारी नहीं खेली है। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर को कप्तान हार्दिक पांड्या का साथ भी मिलेगा।    

कुलदीप की होगी वापसी

इसके अलावा टीम एक बार फिर चार गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है। टीम में रवि बिश्नोई की जगह कुलदीप यादव की वापसी हो सकती है। वहीं अक्षर पटेल को भी इस मैच से ड्रॉप किया जाएगा। इसके अलावा अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और मुकेश कुमार भी टीम में बतौर गेंदबाज खेलेंगे।

तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11:

ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल