IND vs PAK T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मैच भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। लेकिन भारतीय बल्लेबाज इस मैच में पूरी तरह फ्लॉफ रहे। न्यूयॉर्क की इस पिच पर एक बार फिर गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का साथ ऐसा कुछ हुआ जो इससे पहले कभी नहीं देखने को मिला था।
टीम इंडिया ने इस मैच में 19.0 ही बल्लेबाजी कर सकी। इस दौरान उसने सिर्फ 119 रन बनाए। बता दें टी20 वर्ल्ड कप में ये पहला मौका है जब भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ ऑल आउट हुई है। वहीं, ये टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का सबसे छोटा स्कोर भी है। इससे पहले टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का सबसे छोटा स्कोर 133 रन था। जो भारतीय टीम ने साल 2012 में बनाया था।
79 रन - बनाम न्यूजीलैंड, नागपुर, 2016
110/7 - बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, 2021
118/8 - बनाम, साउथ अफ्रीका, नॉटिंघम, 2009
119 - बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क, 2024
टीम इंडिया के लिए इस मैच में पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और विराट कोहली ने की थी। विराट कोहली 3 गेंदों पर सिर्फ 4 रन ही बना सके। वहीं, रोहित शर्मा 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि ऋषभ पंत ने एक जुझारू पारी खेली। ऋषभ पंत ने 31 गेंदों पर 42 रन बनाए। लेकिन उनको किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। अक्षर पटेल ने 20 रन का योगदान दिया तो वहीं सूर्यकुमार यादव 7 रन ही बना सके। इसके बाद शिवम दुबे भी 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पंड्या भी 7 रन ही बना सके। दूसरी ओर रवींद्र जडेजा खाता खोलने में नाकाम रहे।
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में बड़ी घटना, पहली बार विराट के साथ हुआ ऐसा
IND vs PAK: रोहित शर्मा ने तोड़ा सालों पुराना रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप की इस खास लिस्ट में निकले आगे
संपादक की पसंद