1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीसरे टेस्ट से बाहर हो सकता है टीम इंडिया का ये स्टार गेंदबाज, राहुल द्रविड ने चोट को लेकर दिया बड़ा अपडेट

तीसरे टेस्ट से बाहर हो सकता है टीम इंडिया का ये स्टार गेंदबाज, राहुल द्रविड ने चोट को लेकर दिया बड़ा अपडेट

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 07, 2022 05:45 pm IST,  Updated : Jan 07, 2022 05:45 pm IST

मोहम्मद सिराज का चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है। भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि सिराज पूरी तरह फिट नहीं है। 

 राहुल द्रविड - India TV Hindi
 राहुल द्रविड की फाइल फोटो Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • सिराज का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध
  • मोहम्मद सिराज पूरी तरह से फिट नहीं है: राहुल द्रविड
  • दूसरे टेस्ट के दौरान सिराज के जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11 जनवरी से केपटाउन में शुरू होने वाले तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है। दूसरे टेस्ट के दौरान सिराज के जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने दूसरे टेस्ट मैच की समाप्ति पर कहा कि सिराज पूरी तरह फिट नहीं है। 

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने उड़ाया विराट कोहली का मजाक तो वसीम जाफर ने दिया मुंह तोड़ जवाब

द्रविड़ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सिराज पूरी तरह से फिट नहीं है और हमें आगे जाकर उसकी फिटनेस का आकलन करना होगा कि अगले चार दिन में वह फिट हो पाएगा या नहीं। फिजियो स्कैन होने के बाद सही स्थिति बता पाएगा।’’ कोच ने चोटिल होने के बावजूद गेंदबाजी करने के लिये सिराज की प्रशंसा की। 

उन्होंने कहा, ‘‘सिराज पहली पारी में भी पूरी तरह से फिट नहीं था। हमारे पास पांचवां गेंदबाज था और उसका हम वैसा उपयोग नहीं कर पाये जैसा चाहते थे और इससे हमारी रणनीति प्रभावित हुई।’’ यदि सिराज तीसरे मैच में नहीं खेलते हैं तो उमेश यादव और इशांत शर्मा में किसी एक को अंतिम एकादश में जगह मिलेगी। हनुमा विहारी भी दूसरे मैच के दौरान चोटिल हो गये थे। 

द्रविड़ ने कहा, ‘‘जहां तक हनुमा विहारी की चोट का सवाल है तो मैं उनकी चोट के बारे में ज्यादा बताने की स्थिति में नहीं हूं क्योंकि मेरी फिजियो से इस बारे में विस्तृत बातचीत नहीं हुई। बता दें कि सिराज ने दूसरे मैच के दौरान ‘हैमस्ट्रिंग’ में खिंचाव के कारण पूरे मैच में केवल 15.5 ओवर गेंदबाजी की। दूसरी पारी में तो वह केवल 6 ओवर ही डाल पाये थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल