1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women's T20 World Cup में क्या है टीम इंडिया का शेड्यूल, पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों से होगा मुकाबला

Women's T20 World Cup में क्या है टीम इंडिया का शेड्यूल, पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों से होगा मुकाबला

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 24, 2026 09:05 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 09:05 pm IST

Team India Schedule: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन इस साल इंग्लैंड में होगा। इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। भारतीय टीम ग्रुप-1 का हिस्सा है, जिसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें भी शामिल हैं।

Team india- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : AP

Team India Schedule: मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इसी साल वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन किया जाना है। वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी इंग्लैंड के पास है और ये टूर्नामेंट इस साल जून में खेला जाएगा। वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ICC ने शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होगी और फाइनल मैच 5 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच हम आपको बताएंगे कि इस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अपने मुकाबले किस टीम से खेलेगी और उनका शेड्यूल कैसा है।

पाकिस्तान से होगा टीम इंडिया का पहला मैच

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 12 टीमें हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी। इन 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका पाकिस्तान, नीदरलैंड और बांग्लादेश हैं। वहीं ग्रुप-2 में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड हैं। भारतीय टीम 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के साथ अपने अभियान का आगाज करेगी। ये मुकाबला इंग्लैंड के एजबेस्टन में खेला जाएगा।

इन टीमों से भी होगा टीम इंडिया का मैच

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद भारत 17 जून को हेडिंग्ले में नीदरलैंड का सामना करेगा। भारत को टूर्नामेंट में अपने तीसरे लीग मैच में साउथ अफ्रीका का सामना करना है। इसके बाद भारतीय टीम की 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलेगी। यह मैच ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। टीम इंडिया को 28 जून को छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है। यह मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा। उसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा।

टीम इंडिया का महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शेड्यूल

  • रविवार 14 जून: भारत बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन
  • बुधवार 17 जून: भारत बनाम नीदरलैंड, हेडिंग्ले
  • रविवार 21 जून: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
  • गुरुवार 25 जून: भारत बनाम बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
  • रविवार 28 जून: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड

टीम इंडिया ने अभी तक नहीं जीता है टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

भारत ने अभी तक महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है। भारतीय टीम पिछले टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी। 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप विजेता भारत अब सबसे छोटे फॉर्मेट के टूर्नामेंट में ट्रॉफी का सूखा समाप्त करना चाहेगा। इस बार टीम इंडिया की नजरें महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने पर होगी। भारत की महिला टीम इस वक्त टी20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है।

यह भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया के खिलाड़ी ने छोड़ा टीम का साथ, अचानक लौटना पड़ा घर

टीम इंडिया कब खेलेगी अगला मुकाबला, नोट कीजिए डेट और मैच शुरू होने का सही वक्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल