1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया कब खेलेगी अगला मुकाबला, नोट कीजिए डेट और मैच शुरू होने का सही वक्त

टीम इंडिया कब खेलेगी अगला मुकाबला, नोट कीजिए डेट और मैच शुरू होने का सही वक्त

 Published : Feb 24, 2026 05:38 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 05:38 pm IST

टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में अभी दो और मैच खेलने हैं, इसका शेड्यूल नोट कर लीजिए, ताकि कहीं ये अहम मुकाबला आपसे छूट ना जाए। साथ ही साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच के टाइम के बारे में भी जान लीजिए।

suryakumar yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : AP

टीम इंडिया इस साल के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचेगी कि नहीं, इसको लेकर लगातार बहस हो रही है, लेकिन टीम अब अपने अगले मैच की तैयारी में जुट चुकी है। अब अगला ही नहीं, हर मैच अहम है। एक हार टीम का खेल खत्म कर सकती है। ऐसे में आपको जानना चाहिए कि भारत का अगला मैच कब है और कहां खेला जाएगा। सा​थ ही मैच शुरू होने का सही वक्त भी नोट कर लीजिए, ताकि ये आपसे कहीं छूट ना जाए। 

26 फरवरी को चेन्नई में शाम सात बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबला

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में टीम इंडिया को साउ​थ अफ्रीका से करारी शिकस्त मिली है। यही वजह है कि सवाल उठ रहे हैं कि कहीं टीम सेमीफाइनल से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर तो नहीं हो जाएगी। अब टीम इं​डिया अपना अगला मैच 26 फरवरी को खेलेगी। ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंरबम स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले मैच को टीम इंडिया को हर हाल में जीतना होगा। पहला मैच हारकर वैसे ही मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। ये मैच शाम को सात बजे से शुरू होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा। 

भारत के लिए साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मुकाबला भी होगा काफी अहम

भारत और जिम्बाब्वे के बीच ये मैच तो शाम को सात बजे शुरू होगा। लेकिन उसी दिन इससे पहले एक और अहम मुकाबला खेला जाएगा, जिस पर पूरे भारत की नजर होगी। ये है साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मुकाबला। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जो भारतीय समय अनुसार दोहपर तीन बजे से शुरू होगा। भारत के लिए अच्छा ये होगा कि साउथ अफ्रीका की टीम जीत जाए। इससे वेस्टइंडीज के दो ही अंक रह जाएंगे। हालांकि भारत को अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे, इससे भारत की सेमीफाइनल में सीट पक्की हो जाएगी। 

टीम इंडिया का आखिरी मैच 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा

टीम इंडिया का सुपर 8 में आखिरी मैच 1 मार्च को खेला जाएगा। इसमें भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने सामने होंगी। ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। टीम इंडिया को पहले जिम्बाब्वे को हराना होगा, इसके बाद वेस्टइंडीज को भी पीटना होगा, तभी सेमीफाइनल की संभावनाएं जीवित रहेंगी। अब देखना होगा कि बचे हुए सुपर 8 के मैचों में कौन सी टीम कैसा प्रदर्शन करती है। 

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया खराब नेट रन रेट पर भी कर सकती है सेमीफाइनल में एंट्री, ये है सीधा और सरल फॉर्मूला

वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हो गया ऐलान, जानिए किस दिन भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल