Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत ने साउथ अफ्रीका से पिछले 2 सालों में जीते 2 फाइनल, इस बार लगेगी खिताब हैट्रिक?

भारत ने साउथ अफ्रीका से पिछले 2 सालों में जीते 2 फाइनल, इस बार लगेगी खिताब हैट्रिक?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं और अफ्रीकी टीम की कमान लौरा वोल्वार्ट के हाथों में है।

Written By: Govind Singh @GovindS48617417
Published : Nov 02, 2025 11:20 am IST, Updated : Nov 02, 2025 11:23 am IST
india vs south africa- India TV Hindi
Image Source : GETTY साउथ अफ्रीका महिला टीम बनाम भारतीय महिला टीम

भारतीय टीम का कारवां महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल तक पहुंच चुका है, जहां उसका सामना अच्छा प्रदर्शन कर रही साउथ अफ्रीकी टीम से होगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और उसने सेमीफाइनल में मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई है। भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले दो आईसीसी फाइनल जीत चुका है। इनमें पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 और महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल शामिल हैं।

कोहली की पारी की बदौलत भारत को मिली थी जीत

पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुआ था। तब भारतीय टीम ने विराट कोहली की दमदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 176 रनों का स्कोर खड़ा किया था। कोहली ने 76 रन बनाए थे। वहीं अक्षर पटेल के बल्ले से 47 रन निकले थे। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम एक अच्छे स्कोर तक पहुंच पाई थी। इसके बाद हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीकी टीम टिक नहीं पाई और 169 रन ही बना पाई। इस तरह से भारतीय टीम ने 7 रनों से मुकाबला जीत लिया। अच्छा खेल दिखाने के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

फ्लॉप रही थीं साउथ अफ्रीकी प्लेयर

फरवरी 2025 में महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुआ था। तब भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। साउथ अफ्रीका की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। टीम के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए। पूरी अफ्रीकी टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 82 रन ही बना पाई। इसके बाद भारत के लिए गोंगाडी त्रिशा ने दमदार बल्लेाबाजी की और उन्होंने 33 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल रहे। सानिका चलके ने 22 गेंदों में 26 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम ने 11.2 ओवर्स में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। अच्छे खेल के लिए त्रिशा को प्लेयर ऑफ द और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला था।

अब भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें खिताब के लिए महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में आमने-सामने होंगी। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से धूल चटाई थी। वहीं साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में मजबूत इंग्लैंड को 125 रनों के बड़े अंतर से हराया था। दोनों टीमों के पास स्टार प्लेयर्स हैं, जो बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। अगर भारतीय टीम खिताब जीतती है, तो वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीसरा आईसीसी फाइनल जीत लेगी।

यह भी पढ़ें:

तीसरी बार महिला वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने उतरेगी भारतीय टीम, पहले ये 2 टीमें तोड़ चुकी खिताब का सपना

टूट गया विराट कोहली का ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I क्रिकेट के नए सिरमौर बने बाबर आजम

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement