टी20 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में पाकिस्तानी टीम को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारत के लिए तिलक वर्मा, कुलदीप यादव और शिवम दुबे ने शानदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए। इसके बाद भारत ने तिलक के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत टारगेट आसानी से चेज कर लिया। वह भारतीय टीम के लिए सबसे बड़े हीरो साबित हुए।
तिलक वर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी
टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब अभिषेक शर्मा (5 रन), शुभमन गिल (12 रन) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (एक रन) बड़ी पारियां नहीं खेल पाए। भारतीय टीम 20 रनों पर ही तीन विकेट गंवाकर संकट में नजर आ रही थी। इसके बाद तिलक वर्मा ने अच्छी पारी खेली और उन्होंने सधी हुई बल्लेबाजी की। वह आखिरी ओवर तक नॉट आउट रहे और घातक पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने डटकर खड़े रहे। पाकिस्तानी बल्लेबाज उन्हें आखिरी तक आउट नहीं कर पाए।
शिवम दुबे ने निभाया अच्छा साथ
तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में 53 गेंदों में 69 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे। उनके अलावा शिवम दुबे ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और तिलक का अच्छा साथ निभाया। उन्होंने 22 गेंदों में 33 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।
कुलदीप यादव ने झटके चार विकेट
कुलदीप यादव ने धमाकेदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया और उनके खिलाफ पाकिस्तानी बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना पाए। उनकी गेंदों को पाकिस्तानी प्लेयर्स बिल्कुल समझ नहीं पाए और आउट हो गए। कुलदीप ने पाकिस्तानी बल्लेबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं और उन्होंने अपने चार ओवर में 30 रन देकर चार विकेट हासिल किए। एक समय पाकिस्तानी बल्लेबाजी तेजी के साथ रन बना रहे थे, लेकिन कुलदीप ने उन पर लगाम लगाया और रन नहीं बनाने दिए।
यह भी पढ़ें:
सूर्या ने फेंका थ्रो, बीच मे आ गए सलमान अली आगा; भारतीय कप्तान ने तुरंत किया ऐसा फैसला
टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को पटका, बन गई एशिया कप की चैंपियन