1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs SA 5th T20I: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, निर्याणक मुकाबले से बाहर हुआ धाकड़ खिलाड़ी

NZ vs SA 5th T20I: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, निर्याणक मुकाबले से बाहर हुआ धाकड़ खिलाड़ी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 24, 2026 09:34 am IST,  Updated : Mar 24, 2026 09:36 am IST

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पांचवां मैच 25 मार्च को खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है।

New Zealand Cricket Team- India TV Hindi
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम Image Source : PTI

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला 25 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच से पहले कीवी टीम को एक बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज टॉम लैथम चोट की वजह से पांचवें मुकाबले से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि इसी इंजरी की वजह से वह चौथे मैच से भी बाहर थे। आपको बता दें कि पांच मैचों की ये सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है। लैथम के बाहर होने के बाद टॉम ब्लंडेल न्यूजीलैंड टीम के स्क्वॉड से बतौर कवर खिलाड़ी जुड़े रहेंगे।

न्यूजीलैंड ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर बताया कि टॉम लाथम बाएं हाथ के अंगूठे में लगी चोट के कारण पांचवें टी20 में भी नहीं खेल पाएंगे। स्कैन के बाद लाथम के अंगूठे में हल्का फ्रैक्चर है। इसी कारण वह अगले दो से तीन हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। लाथम को यह इंजरी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच के दौरान लगी थी। सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में जेम्स नीशम टीम की कप्तानी करते हुए नजर आए थे। टीम के नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर को आखिरी दो टी20 मुकाबलों के लिए आराम दिया गया है। सैंटनर की गैरमौजूदगी में टीम की कमान टॉम लाथम को संभालनी थी। लेकिन अब पांचवें मैच में भी नीशम ही कप्तान रहेंगे।

तीसरे टी20 में लैथम ने खेली थी मैच विनिंग पारी

ईडन पार्क में खेले गए तीसरे टी20 मैच के दौरान साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज नकोबानी मोकोएना की गेंद टॉम लैथम के अंगूठे पर जा लगी थी। हालांकि, दर्द के बावजूद लैथम ने मैदान नहीं छोड़ा और नाबाद 63 रनों की मैच विनिंग पारी खेलकर न्यूजीलैंड को आठ विकेट से जीत दिलाई। मैच के बाद मेडिकल टीम ने उनके अंगूठे की जांच की और स्कैन के लिए उन्हें क्राइस्टचर्च भेजा गया, जहां पता चला कि उनके अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है, जिससे उबरने में उन्हें दो-तीन हफ्ते का समय लगेगा।

दोनों टीमें जीत चुकी है 2-2 मुकाबले

सीरीज का पहला मैच साथ अफ्रीका ने अपने नाम किया था। वहीं दूसरे और तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी थी। चौथे टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे। टीम की तरफ से कॉनर एस्टरहुइजेन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 57 रनों की दमदार पारी खेली थी। हालांकि, इसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। आखिरी मुकाबले को जीतने वाली टीम ही इस सीरीज को अपने नाम करेगी।

यह भी पढ़ें

क्या जसप्रीत बुमराह भी हैं चोटिल? आईपीएल 2026 से पहले खास जगह पहुंचा धाकड़ गेंदबाज

पंजाब किंग्स के प्लेयर्स को कोच रिकी पोंटिंग ने दिया गुरुमंत्र, ट्रॉफी जीतने के लिए अपनाना होगा ये फार्मूला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल