1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फ्लेमिंग बने कोच इसलिए ली कप्तानी, जो रूट ने इंग्लैंड का दोबारा कप्तान बनने पर किया बड़ा खुलासा

फ्लेमिंग बने कोच इसलिए ली कप्तानी, जो रूट ने इंग्लैंड का दोबारा कप्तान बनने पर किया बड़ा खुलासा

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Aug 02, 2026 04:10 pm IST,  Updated : Aug 02, 2026 04:10 pm IST

जो रूट ने इंग्लैंड टीम की कप्तानी दोबारा संभालने की बड़ी वजह बताई है। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज रूट ने 2022 में कप्तानी छोड़ दी थी। वे इससे पहले 65 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड टीम की कमान संभाल चुके हैं।

Joe Root- India TV Hindi
जो रूट Image Source : AP

हाल ही में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को फिर से टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया है। वहीं न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी स्टीफन फ्लेमिंग को नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। रूट को बेन स्टोक्स की जगह और फ्लेमिंग को ब्रेंडन मैकुलम की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि ब्रेंडन मैकुलम वनडे और टी20 टीम के कोच बने रहेंगे। 35 साल के जो रूट ने बताया कि उन्होंने स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने की वजह से ही दोबारा टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने के लिए तैयार हुए हैं।

फ्लेमिंग की वजह से फिर से इंग्लैंड के कप्तान बने जो रूट

जो रूट ने इससे पहले 2017 में पहली बार कप्तानी संभाली थी लेकिन खराब नतीजों के कारण 2022 में उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। इंग्लैंड के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की के अनुसार, फ्लेमिंग की सलाह पर ही जो रूट को दोबारा कप्तान बनाने का फैसला लिया गया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इंटरव्यू में जो रूट ने बताया कि स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने की वजह से ही उन्होंने दोबारा कप्तानी संभालने का मन बनाया।

जो रूट ने की स्टीफन फ्लेमिंग की तारीफ

रूट का मानना है कि फ्लेमिंग जिस तरह से खेल को समझते हैं, टीम के भविष्य के बारे में सोचते हैं और आगे की योजना बनाते हैं, वह बहुत बेहतरीन है। इसी वजह से रूट काफी खुश हैं। फ्लेमिंग के पास खिलाड़ी और कोच दोनों के रूप में बड़ा अनुभव है, इसलिए रूट उनके साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं। उन्हें उम्मीद है कि दोनों साथ मिलकर टीम के लिए कुछ खास करेंगे। आपको बता दें कि रूट ने अब तक 65 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की है, जिनमें से 27 मैचों में जीत और 27 में हार मिली, जबकि 11 मैच ड्रॉ रहे।

कप्तानी छोड़ने के बाद से मेरे अंदर काफी बदलाव आया- जो रूट

रूट ने बताया कि 2022 में कप्तानी छोड़ने के बाद से उनमें काफी बदलाव आया है। उन्होंने ब्रैंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स की सराहना करते हुए कहा कि वे उनके द्वारा बनाई अच्छी शुरुआत को आगे ले जाना चाहते हैं। रूट के मुताबिक बीते चार साल उनके क्रिकेट जीवन का सबसे बेहतरीन और सुखद दौर रहे। इस बीच उन्हें खेल को एक नए तरीके से समझने और टीम के साथ मैदान के अंदर-बाहर काफी कुछ सीखने का मौका मिला। आपको बता दें कि इंग्लैंड टीम अगले सप्ताह पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान करेगी।

यह भी पढ़ें:

हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग पहुंचे श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, मुंडवाया हुआ था सिर, देखें VIDEO

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल