1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Year Ender 2025: एशिया कप में टीम इंडिया ने PCB चीफ को दिखाया आईना, क्रिकेट में इन घटनाओं ने बटोरी सुर्खियां

Year Ender 2025: एशिया कप में टीम इंडिया ने PCB चीफ को दिखाया आईना, क्रिकेट में इन घटनाओं ने बटोरी सुर्खियां

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Dec 31, 2025 09:53 am IST,  Updated : Dec 31, 2025 12:56 pm IST

Year Ender 2025: क्रिकेट की दुनिया में साल 2025 में जहां कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले तो वहीं कुछ ऐसी भी घटनाएं रहीं जिसने सभी का ध्यान खींचा।

रॉयल चैलेंजर्स...- India TV Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Image Source : PTI

साल 2025 में क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसे पल देखने को मिले जिसने पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी। इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा का अचानक टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के साथ एशिया कप जीतने के बावजूद टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं दिया जाना भी शामिल है। वहीं भारतीय टीम ने साल 2025 की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी को जहां रोहित शर्मा की कप्तानी में जीतने के साथ लंबे समय के बाद किसी 50 ओवर्स आईसीसी टूर्नामेंट का खिताब जीता तो वहीं इसके बाद आईपीएल के सीजन में आरसीबी की टीम 18 साल में पहली बार ट्रॉफी जीतने में सफल रही। हालांकि इसके बाद उनकी जीत में बेंगलुरु में एक दर्दनाक हादसा भी देखने को मिला। ऐसे में हम आपको साल 2025 में क्रिकेट में टॉप-5 ऐसे पल बताने जा रहे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

1 - चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में किया गया

साल 2025 की शुरुआत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जाना था, जिसके मेजबानी के अधिकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास थे। भारत ने पहले ही पाकिस्तान में जाकर खेलने से मना कर दिया था, जिसके बाद पीसीबी ने काफी कोशिश की टीम इंडिया मुकाबले खेलने के लिए पाकिस्तान आए, लेकिन ऐसा करने में वह सफल नहीं हो सकी। इसके बाद आखिरकार पीसीबी को झुकना पड़ा और बाद में टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने फाइनल सहित अपने सभी मुकाबले दुबई के स्टेडियम में खेले और ट्रॉफी जीतने में भी सफलता हासिल की।

2 - बेन स्टोक्स ने नहीं मिलाया भारतीय बल्लेबाजों से हाथ

भारतीय टीम ने इस साल नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में इंग्लैंड का दौरा किया था, जिसमें टीम इंडिया 2-2 से सीरीज बराबरी पर खत्म करने में कामयाब रही थी। इस दौरे का चौथा टेस्ट मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेला गया था, जहां की पिच पूरी तरह से बल्लेबाजी के लिए खेल के आखिरी दिन तक मुफीद थी। मुकाबले को ड्रॉ की तरफ जाता देख आखिरी दिन के खेल में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इसे पहले खत्म करने के लिए प्रयास किया लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाज रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने आगे खेलना जारी रखा जिसमें जब दिन का खेल खत्म होने के साथ मुकाबले का अंत हुआ तो बेन स्टोक्स ने रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर से हाथ नहीं मिलाया था, जिसके बाद इस घटना को लेकर काफी विवाद भी देखने को मिला था।

3 - आरसीबी की जीत की खुशी बदली मातम में

आईपीएल 2025 की ट्रॉफी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने नाम करने में कामयाब रही थी, जिसमें उन्हें अपना पहला खिताब जीतने में 18 साल लंबा इंतजार करना पड़ा। ट्रॉफी जीत की खुशी में आरसीबी ने फैंस के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया था, लेकिन वहां पर उम्मीद अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने से भगदड़ मच गई। इस घटना में 11 लोगों की जान जाने के साथ कई घायल भी हुए, जिसके चलते आरसीबी टीम की ट्रॉफी जीत खुशी पूरी तरह से मातम में बदल गई और उन्हें काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा था।

4 - भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच एशिया कप 2025 में खेल के मैदान पर काफी टेंशन भरा माहौल देखने को मिला, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने ग्रुप स्टेज में जब पाकिस्तान से मुकाबला खेला तो उसमें जीत हासिल करने के साथ उन्होंने किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया। इस घटना के बाद पीसीबी को काफी मिर्ची लगी थी, जिसमें उन्होंने इसको लेकर आईसीसी तक जाने की धमकी दी लेकिन इसके बावजूद वह कुछ भी नहीं कर सके।

5 - एशिया कप ट्रॉफी लेकर भागे मोहसिन नकवी

भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को फाइनल मुकाबले में मात दी थी। इसके बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान टीम इंडिया ने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से साफ मना कर दिया था, जिसके बाद फाइनल जीतने के बावजूद टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं मिली। वहीं मोहसिन नकवी तुरंत ट्रॉफी लेकर मैदान से भाग गए थे।

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के लिए आई बुरी खबर, 2 वर्ल्ड कप जीतने वाला दिग्गज क्रिकेटर अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

हरमनप्रीत कौर ने की मिताली राज की बराबरी, इस लिस्ट में पहुंची नंबर-1 की पोजीशन पर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल