1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 सीजन ओपनर मैच से पहले अभिषेक शर्मा ने दी RCB को वॉर्निंग, ट्रैविस हेड को लेकर कही ऐसी बात

IPL 2026 सीजन ओपनर मैच से पहले अभिषेक शर्मा ने दी RCB को वॉर्निंग, ट्रैविस हेड को लेकर कही ऐसी बात

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 22, 2026 05:46 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 05:48 pm IST

IPL 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले SRH के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने RCB को वॉर्निंग दी है। इस दौरान उन्होंने ट्रैविस हेड का जिक्र किया।

Abhishek Sharma & Travis Head- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा & ट्रैविस हेड Image Source : AP

SRH के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने RCB को आईपीएल 2026 के पहले मैच को लेकर चेतावनी दी है। इसके साथ ही उन्होंने सीजन ओपनर मैच से पहले अपने ओपनिंग पार्टनर ट्रैविस हेड के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। IPL 2026 के शेड्यूल के अनुसार SRH अपने अभियान की शुरुआत मौजूदा चैंपियन RCB के खिलाफ एक धमाकेदार मुकाबले से करेगा। दोनों टीमें बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

ट्रैविस हेड को RCB के खिलाफ खेलना पसंद है- अभिषेक शर्मा

IPL 2026 के पहले मैच में ऑरेंज आर्मी के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। इस बीच 28 मार्च को खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले अभिषेक ने हेड के बारे में एक मजेदार खुलासा किया है। SRH के फैंस मीट कार्यक्रम में अभिषेक से पूछा गया कि IPL में उनके लिए खेलने के लिहाज से सबसे पसंदीदा टीम कौन सी है। इसका जवाब देते हुए अभिषेक शर्मा ने बताया कि वैसे तो उनकी कोई पसंदीदा विपक्षी टीम नहीं है, लेकिन उनके ओपनिंग पार्टनर ट्रैविस हेड को RCB के खिलाफ खेलना बहुत पसंद है।

ट्रैविस हेड ने RCB के साथ की थी IPL करियर की शुरुआत

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने अपने IPL करियर की शुरुआत RCB के साथ की थी। 2016 और 2017 में RCB का प्रतिनिधित्व करने के बाद, हेड कई सीजन तक अनसोल्ड रहे। इसके बाद वह साल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल हो गए। सनराइजर्स ने 2024 के ऑक्शन में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया और वह तब से लेकर अब तक इसी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहे हैं। हेड SRH टीम का एक अहम हिस्सा बन गए हैं और उन्होंने टीम को कई यादगार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

IPL में RCB के खिलाफ कैसा है हेड का रिकॉर्ड?

ट्रैविस हेड का रिकॉर्ड आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के खिलाफ काफी अच्छा रहा है। हेड ने IPL में रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ 120 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। IPL में RCB के खिलाफ उनका औसत 40 का है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 222.22 का जबरदस्त रहा है। इसलिए, RCB के खिलाफ हेड के रिकॉर्ड को देखते हुए उम्मीद है कि आईपीएल 2026 के पहले मैच में भी वो इसी प्रदर्शन को दोहराएंगे।

यह भी पढ़ें

Virat Kohli Insta Story: क्या विराट ने RCB से की थी चार्टर्ड प्लेन की मांग? खुद ही बताई पूरी सच्चाई

PSL में दर्शकों की नो एंट्री, बिना फैंस के खाली स्टेडियम में होंगे मुकाबले, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल