1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इतिहास रचने की दहलीज पर ट्रेंट बोल्ट, ऐसा करने वाले बनेंगे सिर्फ तीसरे कीवी गेंदबाज

इतिहास रचने की दहलीज पर ट्रेंट बोल्ट, ऐसा करने वाले बनेंगे सिर्फ तीसरे कीवी गेंदबाज

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 26, 2025 09:48 pm IST,  Updated : Apr 26, 2025 09:48 pm IST

IPL 2025 के 45वें मैच में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होंगे। इस मैच में ट्रेंट बोल्ट के पास इतिहास रचने का शानदार मौका होगा।

Trent Boult- India TV Hindi
ट्रेंट बोल्ट Image Source : AP

मुंबई इंडियंस के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बेहद करीब हैं। बोल्ट के पास IPL 2025 के 45वें मुकाबले में T20 क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे करने का सुनहरा मौका है। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) से है और इस मुकाबले में सभी की निगाहें बोल्ट की गेंदबाजी पर टिकी रहेंगी।

न्यूजीलैंड के इस स्टार गेंदबाज के नाम फिलहाल T20 क्रिकेट में 296 विकेट दर्ज हैं। अगर वह लखनऊ के खिलाफ 4 विकेट चटका लेते हैं, तो वह T20 क्रिकेट में 300 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाजों के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह महज तीसरे कीवी गेंदबाज होंगे। T20 क्रिकेट मे अब तक सिर्फ न्यूजीलैंड के 2 गेंदबाजों ने 300 या उससे ज्यादा विकेट चटकाने का कारनामा किया है। इनमें टिम साउदी और ईश सोढ़ी शामिल का नाम शामिल हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले न्यूजीलैंड के गेंदबाज

  • टिम साउदी- 343
  • ईश सोढ़ी- 310
  • ट्रेंट बोल्ट- 296

ट्रेंट बोल्ट का IPL में करियर काफी शानदार है। IPL में 113 मैचों में उन्होंने 131 विकेट चटकाए हैं। बोल्ट IPL में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले कीवी गेंदबाज हैं। वह नई गेंद से शुरुआती ओवरों में विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं। इस सीजन भी बोल्ट ने कई अहम मौकों पर टीम को शुरुआती सफलता दिलाई है। IPL 2025 में वह अब तक 9 मैचों में 10 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। मुंबई इंडियंस को अगर इस सीजन प्लेऑफ में अपनी जगह मजबूत करनी है, तो बोल्ट और उनके साथी गेंदबाजों को गेंद से कमाल करना होगा। 

मुंबई इंडियंस के लिए अहम मुकाबला

मुंबई इंडियंस की टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हुई है। मुंबई के 9 मैचों में 5 जीत के साथ 10 पाइंट हैं। लखनऊ के खिलाफ यह मुकाबला उनके लिए प्लेऑफ की दिशा में और मजबूती देगा। ऐसे में ट्रेंट बोल्ट का फॉर्म में रहना टीम के लिए भी बेहद जरूरी है। अगर वह अपने स्पेल में लखनऊ को शुरुआती झटके देने में कामयाब रहते हैं, तो मुंबई की जीत की राह आसान हो सकती है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल