1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK की हार में सबसे बड़ा मुजरिम बना ये खिलाड़ी, फैंस ने उठाई तुरंत टीम से बाहर करने की मांग

CSK की हार में सबसे बड़ा मुजरिम बना ये खिलाड़ी, फैंस ने उठाई तुरंत टीम से बाहर करने की मांग

 Written By: Govind Singh
 Published : Apr 30, 2023 07:51 pm IST,  Updated : Apr 30, 2023 07:53 pm IST

CSK की टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सीएसके की टीम के लिए एक स्टार खिलाड़ी बड़ा मुजरिम बन गया है।

CSK Team - India TV Hindi
CSK Team Image Source : PTI

CSK vs PBKS IPL 2023: पंजाब किंग्स ने आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए थे। इसके बाद भी इसके बाद भी सीएसके को हार का सामना करना पड़ा। सीएसके के लिए एक स्टार तेज गेंदबाज ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। इस प्लेयर ने मैच में खूब रन लुटाए। पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके की हार में ये खिलाड़ी बड़ा विलेन साबित हुआ है। आइए जानते हैं, इस खिलाड़ी के बारे में। 

इस खिलाड़ी ने किया निराश 

तुषार देशपांडे ने मैच में बहुत ही खराब गेंदबाजी की। उन्होंने मैच में खूब लुटाए। पंजाब किंग्स के खिलाफ वह अपनी लाइन और लेंथ से बिल्कुल भटके हुए नजर आए। उन्होंने अपने चार ओवर में  49 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उन्होंने 12.25 की इकॉनोमी से रन लुटाए। पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ खूब रन बटोरे। उनकी खराब गेंदबाजी की वजह से ही सीएसके की टीम को हार का सामना करना पड़ा। अब सोशल मीडिया पर लोगों ने तुषार को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

IPL मेगा ऑक्शन में खुली थी किस्मत 

तुषार देशपांडे को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में उनके बेस प्राइज 20 लाख रुपये में खरीदा था। तुषार सीएसके से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 16 मैचों में 21 विकेट अपने नाम किए हैं। 

 

 

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल