1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. U19 World Cup में भारत का इस टीम से मुकाबला, कब और कितने बजे शुरू होगा मैच

U19 World Cup में भारत का इस टीम से मुकाबला, कब और कितने बजे शुरू होगा मैच

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Jan 23, 2026 05:08 pm IST,  Updated : Jan 23, 2026 05:08 pm IST

U19 World Cup: भारत की अंडर 19 टीम एक बार फिर से विश्व कप के अगले मुकाबले में खेलने के लिए तैयार है। मैच करीब है, इससे पहले इसके बारे में सारी जानकारी यहां प्राप्त कर लीजिए।

vaibhav suryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

U19 World Cup: अंडर 19 विश्व कप में भारतीय टीम ने पहले ही अगले राउंड में अपनी सीट पक्की कर ली है। लेकिन उसका लीग चरण में एक मैच अभी बाकी है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम कमाल का खेल ​दिखा रही है। अब एक छोटे से ब्रेक के बाद टीम फिर से मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इससे पहले जान लीजिए कि टीम इंडिया का ये मैच कब और किसके खिलाफ है। साथ ही मैच कितने बजे से शुरू होगा, ये भी समझ लीजिए। वैभव सूर्यवंशी एक बार​ फिर अपने आक्रामक अंदाज में नजर आ सकते हैं। 

अंडर19 विश्व कप के पहले दो मैच जीत चुकी है भारतीय टीम 

आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने अंडर 19 विश्व कप में अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ जीता था। ये मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया और बीच बीच में बाधा आती रही। इस मैच को भारत ने छह विकेट से जीत लिया। इसके बाद दूसरे मैच में भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने सामने आईं। इस मैच में भी बारिश आई, लेकिन ​फिर डकबर्थ लुइस नियम से मैच 18 रन से जीत लिया। यानी दो मैच जीतकर उसके चार अंक हो गए हैं। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंडर 19 विश्व कप में होगा मुकाबला, 24 जनवरी को होगा मैच

अब आगे की बात की जाए तो भारत की अंडर 19 टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। ये मैच 24 जनवरी यानी शनिवार को खेला जाएगा। वैसे तो भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमें अगले राउंड में अपनी सीट बुक कर चुकी हैं, लेकिन फिर भी जीत के सिलसिले को बरकरार रखने के लिए जीत की जरूरत है। ये मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर एक बजे से शुरू हो जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े 12 बजे टॉस होगा। इसके साथ ही लीग स्टेज का समापन हो जाएगा। भारतीय टीम जिस भी नंबर पर रहती है, उसके ही आधा पर तय होगा कि टीम सुपर 6 के मैच कब और किससे खिलाफ खेलेगी। 

न्यूजीलैंड U19 टीम: आर्यन मान, ह्यूगो बोग, टॉम जोन्स (कप्तान), स्नेहिथ रेड्डी, मार्को एल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरन संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय, मेसन क्लार्क, हैरी बर्न्स, ब्रैंडन मात्ज़ोपोलोस, हंटर शोर, हैरी वाइट, ल्यूक हैरिसन

भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह, एरोन जॉर्ज, मोहम्मद एनान। 

यह भी पढ़ें 

U19 World Cup में भी होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला, बन रहे हैं ये समीकरण

T20 World Cup 2026: क्या बदला जाएगा क्रिकेट विश्व कप का शेड्यूल! ICC को अभी करना है बड़ा ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल