Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी को बिहार सरकार से मिला 50 लाख रुपये का इनाम, U19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद नीतीश कुमार से की मुलाकात

वैभव सूर्यवंशी को बिहार सरकार से मिला 50 लाख रुपये का इनाम, U19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद नीतीश कुमार से की मुलाकात

Written By: Hitesh Jha Published : Feb 22, 2026 08:50 pm IST, Updated : Feb 22, 2026 11:11 pm IST

Vaibhav Sooryavanshi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 फरवरी को पटना स्थित सीएम आवास में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वैभव को प्रोत्साहन राशि के रूप में 50 लाख रुपये का इनाम दिया।

Vaibhav Suryvanshi Nitish Kumar- India TV Hindi
Image Source : PTI वैभव सूर्यवंशी नितीश कुमार

Vaibhav Sooryavanshi Meets Nitish Kumar: टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी 14 साल की उम्र में क्रिकेट जगत में सनसनी बन चुके हैं। उन्होंने हाल ही में टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। ऐसे में उनको बिहार सरकार की तरफ से सम्मानित किया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इनाम के रूप में उन्हें 50 लाख रुपये दिए हैं। मूलरूप से समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव रविवार को पटना के एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंचे और वहीं मुख्यमंत्री ने उनका सम्मान किया था।

वैभव के लिए नितीश कुमार ने क्या लिखा?

नितीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि पटना स्थित 1 अणे मार्ग के ‘संकल्प सभागार’ में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 की विजेता भारतीय टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित करने वाले वैभव सूर्यवंशी जी को 50 लाख रूपए का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 की भारत की जीत में बिहार के क्रिकेटर श्री वैभव सूर्यवंशी ने अपनी महत्वूपर्ण भूमिका निभाई। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बने हैं। मेरी शुभकामना है कि श्री वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें।

बिहार सरकार ने वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

इस खास मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह समेत अन्य कई नेता एवं अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री विजय चौधरी ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि वैभव सूर्यवंशी बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के क्रिकेट जगत के सितारे हैं। उन्हें बिहार सरकार ने सम्मानित किया है। वैभव के टैलेंट को देखते हुए, उन्हें पहले भी सरकार ने उन्हें सम्मानित किया था। उन्होंने कहा कि वैभव के खेल को देखते हुए बिहार सरकार लगातार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। वैभव क्रिकेट जगत में लंबे समय तक चमकते रहे, पूरे बिहार और देशवासी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव ने खेली थी 175 रन की पारी

वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे। वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों को जमकर धोया। फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ महज 80 गेंदों में 175 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 15 छक्के लगाए थे। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों के बड़े अंतर से हराया और खिताब अपने नाम कर दिया।

आईपीएल 2025 में वैभव ने लगाया था शानदार शतक

वैभव सूर्यवंशी इससे पहले भी कई टूर्नामेंट्स और आईपीएल में बड़ी पारी खेल चुके हैं। उन्होंने पिछले साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि पर खरीदा था। उन्होंने आईपीएल 2025 में भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए कुछ अच्छी पारियां खेली थी। वैभव ने पिछले आईपीएल सीजन में छक्के-चौकों की बरसात कर खूब सूर्खियां बटोरी थीं। वे टी-20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बने थे। उसके बाद उन्होंने यूथ वनडे, यूथ टेस्ट सीरीज और टी20 फॉर्मेट में बेहतरीन बल्लेबाजी करके सुर्खियां बटोरी है।

यह भी पढ़ें

ENG vs SL: Super 8 मैच में श्रीलंकाई कप्तान का रॉकेट थ्रो, तूफानी बल्लेबाज को किया रन आउट, देखें VIDEO

टीम इंडिया बनी वुमेंस एशिया कप की चैंपियन, फाइनल में बांग्लादेश को बुरी तरह पीटा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement