1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Vaibhav Sooryavanshi Birthday: IPL और U19 क्रिकेट में मचाया तहलका, अब वैभव के लिए खुला टीम इंडिया का दरवाजा

Vaibhav Sooryavanshi Birthday: IPL और U19 क्रिकेट में मचाया तहलका, अब वैभव के लिए खुला टीम इंडिया का दरवाजा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 27, 2026 10:38 am IST,  Updated : Mar 27, 2026 10:38 am IST

Vaibhav Sooryavanshi Birthday: भारत के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हो चुके हैं। वे 27 मार्च यानी आज अपना जन्मदिन मना रहे है। अभी तक उन्होंने आईपीएल और अंडर-19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

Vaibhav Sooryavanshi Birthday: क्रिकेट जगत में भारत के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी 27 मार्च को अपना 15वां जन्मदिन मना रहे हैं। वैभव छोटी सी उम्र में ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने पिछले साल सिर्फ 14 की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया और पहले ही सीजन में बल्ले से कमाल कर दिया। आईपीएल में रन बनाने के बाद उन्होंने भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप और एशिया कप भी खेला। वहां भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। वैभव के बल्ले से पिछले एक साल में खूब रन आए हैं। ऐसे में कई फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट ने भारत की सीनियर टीम में डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

अब टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

पिछले साल वैभव 14 साल के थे। ऐसे में ICC के नियम के अनुसार सीनियर टीम में डेब्यू करने के लिए खिलाड़ी की उम्र कम से कम 15 साल का होनी चाहिए। कोई भी खिलाड़ी कम से कम 15 साल की उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर सकता है। ICC ने ये नियम साल 2020 में बनाया था। अगर आने वाले आईपीएल और बाकी के मैच में वैभव अपने तूफानी फॉर्म को जारी रखते हैं, तो जल्द ही उन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। चूंकि अब अगला टी20 वर्ल्ड कप दो साल बाद खेला जाएगा और इस वक्त सभी की नजरें 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है। ऐसे में सीनियर प्लेयर्स इस वक्त वनडे वर्ल्ड कप पर फोकस करेंगे और बीसीसीआई टी20 फॉर्मेट में नए कर युवा प्लेयर्स को चांस दे सकता है। ऐसे में वैभव को भी टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिल सकता है।

पिछले आईपीएल में वैभव ने किया था प्रभावित

वैभव सूर्यवंशी घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी बल्‍लेबाजी से सभी को काफी प्रभावित कर चुके हैं। वैभव ने आईपीएल 2025 में 7 मैच खेले थे और इस दौरान उनके बल्ले से 35 की औसत से 252 रन बनाए थे। इस दौरान उन्‍होंने 1 शतक और 1 अर्धशतकीय पारी खेली थी। आईपीएल 2025 में गुजरात के खिलाफ मैच में वैभव ने 35 गेंदों पर ही शतक ठोक दिया था। वह इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज हैं। इस मैच में वैभव ने 38 गेंदों का सामना किया था और 101 रन बनाए थे। अब वैभव आईपीएल 2026 में एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव ने लगाया था शानदार शतक

टी20 फॉर्मेट में वैभव अब तक 18 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 204.37 की स्‍ट्राइक रेट से 701 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में वैभव के नाम 3 शतक और 1 अर्धशतक दर्ज है। उन्‍होंने 8 लिस्‍ट ए मैच में 1 सेंचुरी और 1 फिफ्टी की मदद से 353 रन ठोके हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 164.95 का रहा है। साथ ही 8 फर्स्‍ट क्‍लास मैच की 12 पारियों में वैभव के नाम 207 रन हैं वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की तूफानी पारी खेली थी। इसी पारी के दमपर टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें

IPL 2026 में कौन तोड़ेगा विराट के 973 रन वाला रिकॉर्ड? RCB के खिलाड़ी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

लाहौर वर्सेस हैदराबाद मैच में पाकिस्तान की पिटी भद्द, जर्सी का उतरा रंग, बॉल भी हो गया पिंक

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल