1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी के पास विराट कोहली को पछाड़ने का मौका, बनाने होंगे सिर्फ 6 रन

वैभव सूर्यवंशी के पास विराट कोहली को पछाड़ने का मौका, बनाने होंगे सिर्फ 6 रन

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jan 12, 2026 09:09 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 09:09 pm IST

वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं। वैभव अब ICC मेन्स U19 वर्ल्ड कप 2026 में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट के पहले मैच में वैभव के पास विराट कोहली पीछे छोड़ने का शानदार मौका होगा।

Vaibhav Suryavanshi and Virat Kohli - India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली Image Source : PTI

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वैभव 14 साल की उम्र में ही वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा चुके हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर वैभन ने अपनी कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम को यूथ ODI सीरीज में 3-0 से शानदार जीत दिलाई। इस सीरीज में  वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 3 मैचों की सीरीज में 68.66 के शानदार औसत और 187.27 के कमाल के स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाए। वह बल्ले से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब उनकी नजरें 15 जनवरी से खेले जाने वाले ICC मेन्स U19 वर्ल्ड कप पर टिकी हैं, जहां उनके निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड होंगे।

विराट कोहली छूट जाएंगे पीछे

दरअसल, ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम 15 जनवरी को USA की टीम के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के पास विराट कोहली पछाड़ने का शानदार मौका होगा। वैभव सिर्फ 6 रन बनाते ही किंग कोहली से आगे निकल जाएंगे। आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी यूथ ODI क्रिकेट में अब तक 18 मैचों में 54.05 के औसत और 168 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 973 रन बना चुके हैं। 6 रन बनाते ही वह विराट कोहली को पीछे कर देंगे। यूथ ODI में विराट के नाम 28 मैचों की 25 पारियों में 978 रन दर्ज हैं।

वैभव सूर्यवंशी के नाम होगा कीर्तिमान?

वैभव सूर्यवंशी किंग कोहली को पछाड़ने के अलावा यूथ ODI में 1000 रन भी पूरे कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 27 रनों की दरकार है। अब तक सिर्फ 6 भारतीय खिलाड़ियों के नाम यूथ ODI में 1000 या उससे ज्यादा रन दर्ज हैं। भारत की ओर से यूथ ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विजय जोल के नाम पर दर्ज हैं। जोल ने 36 मैचों में 1404 रन बनाए हैं। जोल का यह रिकॉर्ड जल्द ही टूट सकता है क्योंकि वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं और इस साल यूथ ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं।

यूथ ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर

  • विजय जोल - 1404
  • यशस्वी जायसवाल - 1386
  • तन्मय श्रीवास्तव - 1316
  • शुभमन गिल - 1149
  • उन्मुक्त चंद - 1149
  • सरफराज खान - 1080
  • विराट कोहली - 978
  • वैभव सूर्यवंशी - 973

यह भी पढ़ें

विराट कोहली फिर से बनेंगे नंबर एक बल्लेबाज, रोहित शर्मा को आईसीसी रैंकिंग में होगा जबरदस्त नुकसान!

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को एक और झटका! न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल