1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Vaibhav Suryavanshi: पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप होने के बाद वैभव सूर्यवंशी इस दिन खेलेंगे अगला मैच, इस बार मिली है उपकप्तानी

Vaibhav Suryavanshi: पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप होने के बाद वैभव सूर्यवंशी इस दिन खेलेंगे अगला मैच, इस बार मिली है उपकप्तानी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Dec 23, 2025 05:03 pm IST,  Updated : Dec 23, 2025 05:03 pm IST

वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 के फाइनल में फ्लॉप रहे थे। लेकिन अब वह अपना अगला मैच 24 दिसंबर को खेलेंगे। इस बार वह उपकप्तान के तौर पर मैदान में उतरेंगे।

Vaibhav Suryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

भारत की अंडर-19 टीम को हाल ही में एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 191 रन से हार का सामना करना पड़ा था। फाइनल मैच में टीम इंडिया के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला था। इस मैच में 10 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए थे और बाद में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी थी। इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद फैंस फिर से वैभव सूर्यवंशी के खेलने का इंतजार कर रहे हैं। उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि वैभव अपना अगला मैच कब खेलेंगे।

विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी अब अपना अगला मैच भारत के सबसे बड़े घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए दिखेंगे। इस टूर्नामेंट के लिए उन्हें बिहार की टीम में शामिल किया गया है। साथ ही में विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उन्हें बिहार की टीम का उकप्तान भी नियुक्त किया गया है। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बिहार की टीम को प्लेट ग्रुप में रखा गया है और उनकी टीम अपना पहला मैच 24 दिसंबर को ही खेलेगी।

VHT 2025-26: बिहार की टीम का शेड्यूल

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बिहार की टीम अपना पहला मैच अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलेगी। ये मैच 24 दिसंबर को खेला जाएगा। बिहार का दूसरा मुकाबला 26 दिसंबर को मणिपुर के खिलाफ होगा। वहीं 29 दिसंबर को बिहार की टीम मेघालय के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। इस टूर्नामेंट में बिहार का चौथा मैच नागालैंड से होगा और ये मैच 31 दिसंबर को खेला जाएगा। वहीं उसके बाद 3 जनवरी को बिहार की टीम मिजोरम का सामना करेगी। वैभव सूर्यवंशी अब अपना अगला मैच विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में 24 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे।

अंडर 19 एशिया कप में कैसा रहा था वैभव का प्रदर्शन

अंडर19 एशिया कप 2025 में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की बात करें तो वहां उनका बल्ला सिर्फ कमजोर टीमों के खिलाफ चला। वैभव ने यूएई के खिलाफ 171 रनों की पारी खेली थी लेकिन उसके बाद बाकी के मैच में उनका बल्ला नहीं चला। टूर्नामेंट में वैभव 5 मैच में 52.20 की औसत से 261 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा। ऐसे में वह अब विजय हजारे ट्रॉफी में कुछ बड़ी पारियां खेलना चाहेंगे।

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बिहार का स्क्वॉड:

सकीबुल गनी (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), बिपिन सौरभ, पीयूष कुमार सिंह, मंगल महरौर, आयुष लोहारुका, आकाश राज, सूरज कश्यप, शब्बीर खान, बादल कनौजिया, हनी सिंह, हिमांशु तिवारी, हिमांशु सिंह, कुमार रजनीश

यह भी पढ़ें

VHT 2025-26: 1 रन बनाते ही विराट कोहली हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि, सचिन के बाद ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे खिलाड़ी

संजू सैमसन और ईशान किशन, किसे मिलेगा खेलने का मौका, इस खिलाड़ी की जगह पक्की

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल