1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR का स्टार गेंदबाज इतिहास रचने से सिर्फ 1 विकेट दूर, बनेंगे पहले भारतीय गेंदबाज

KKR का स्टार गेंदबाज इतिहास रचने से सिर्फ 1 विकेट दूर, बनेंगे पहले भारतीय गेंदबाज

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 06, 2026 05:36 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 05:36 pm IST

IPL 2026 के 12वें मैच में जब कोलकाता और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगे, तो स्टार स्पिन गेंदबाज के पास बड़ा मुकाम हासिल करने का शानदार मौका होगा।

KKR- India TV Hindi
कोलकाता नाइट राइडर्स Image Source : AFP

Varun Chakravarthy: IPL 2026 के रोमांच के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती एक खास मुकाम के बेहद करीब खड़े हैं। हालांकि, हालिया फॉर्म ने उन्हें जरूर परेशान किया है, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उनके पास बड़ा मुकाम हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण के बाद से वरुण चक्रवर्ती की लय थोड़ी बिगड़ी हुई नजर आई है। बल्लेबाज अब उन्हें पहले की तरह आसानी से नहीं झेल रहे, बल्कि उन पर हावी होते दिख रहे हैं। यही सिलसिला IPL 2026 में भी जारी है, जहां वह KKR के शुरुआती दो मैचों में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं।

रिकॉर्ड से बस एक विकेट दूर

खराब फॉर्म के बावजूद चक्रवर्ती के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। उन्हें KKR के लिए 100 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है। अगर वह यह मुकाम हासिल कर लेते हैं, तो KKR के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले यह कारनामा सुनील नरेन और आंद्रे रसेल  कर चुके हैं।

KKR के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • सुनील नरेन - 198 पारियों में 211 विकेट
  • आंद्रे रसेल - 119 पारियों में 214 विकेट
  • वरुण चक्रवर्ती - 84 पारियों में 99 विकेट
  • पीयूष चावला - 75 पारियों में 71 विकेट
  • उमेश यादव - 68 पारियों में 65 विकेट

कोच का भरोसा बरकरार

KKR के हेड कोच अभिषेक नायर ने हाल ही में चक्रवर्ती का समर्थन करते हुए कहा कि वह जल्द ही वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई मुश्किल दौर देखे हैं। टीम और सपोर्ट स्टाफ के रूप में हम उनके साथ हैं। इसमें कोई समस्या नहीं है। नायर ने आगे कहा कि टीमें उन्हें अच्छी तरह खेल रही हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह वापसी नहीं कर सकते। यह उनके करियर की एक और चुनौती है और हमें पूरा भरोसा है कि वह पहले की तरह फिर वापसी करेंगे। KKR के लिए पंजाब के खिलाफ आज खेला जाने वाला मुकाबला बेहद अहम है और ऐसे में सभी की निगाहें वरुण चक्रवर्ती पर होंगी। क्या वह इस मैच में अपना 100वां विकेट लेकर इतिहास रच पाएंगे, या फिर इंतजार और लंबा होगा। यह देखना दिलचस्प रहेगा।

यह भी पढ़ें:

फखर जमां पर PCB ने लगाया बैन, अब PSL में बन गए इस टीम के कोच

KKR Vs PBKS: कौन जीतेगा आज का मैच, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल