Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: चीते की चाल और बाज की नजर, देखिए इशान किशन का फ्लाइंग कैच

VIDEO: चीते की चाल और बाज की नजर, देखिए इशान किशन का फ्लाइंग कैच

Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat Published : Jan 03, 2023 10:25 pm IST, Updated : Jan 03, 2023 11:34 pm IST

Ishan Kishan Catch: इशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में विकेट के पीछे शानदार खेल दिखाते हुए एक हैरान करने वाला कैच पकड़ा।

ishan kishan, ind vs sl- India TV Hindi
Image Source : TWITTER इशान किशन

Ishan Kishan Catch: भारतीय विकेटकीपर इशान किशन ने एक बार फिर से अपने शानदार खेल से सभी का दिल जीत लिया। 24 साल के इशान किशन ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी में धमाकेदार पारी खेली और इसके बाद विकेट के पीछे एक अद्भुत कैच पकड़कर अपनी छाप छोड़ी। इशान का कैच इतना जबरदस्त था, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया और देखते-देखते उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  

इशान ने यह कैच उस वक्त पकड़ा जब चरिथ असलंका और कुसल मेंडिस मिलकर श्रीलंका को शुरुआती झटके से उबारने में लगे हुए थे। दरअसल यह पूरा वाकया 8वें ओवर का था जब उमरान मलिक की पांचवीं गेंद पर असलंका ने हवाई शॉट खेलने की कोशिश लेकिन गेंद उनके बल्ले पर सही से नहीं लगी और विकेट से काफी दूर फाइन लेग की तरफ गई। इसी दौरान इशान पहले तो तेजी से गेंद की तरफ भागे और फिर काफी दूर तक भागने के बाद आखिर में डाईव मारकर कैच को लपक लिया। इशान का यह कैच बेहद मुश्किल था लेकिन उन्होंने जिस तरह से उसे पकड़ा, वह हर किसी को हैरान करने वाला रहा।  

इशान के इस कैच के साथ ही उमरान ने भी मैच का अपना पहला विकेट हासिल किया और श्रीलंका की एक अहम साझेदारी को तोड़ने में सफल रहे। इस कैच की वजह से श्रीलंका के 47 के स्कोर पर तीन अहम विकेट गिरे, जिसकी वजह से भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में ही मैच में अपनी पकड़ बना ली। हालांकि दसुन शनाका और चमिका करुणारत्ने ने मिलकर श्रीलंका की मैच में वापसी कराई और उसे आखिरी गेंद तक ले गए। लेकिन अंत में अक्षर पटेल ने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को भारत की झोली में डालने में कामयाब रहे।

मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दीपक हुड्डा के 23 गेंदों में 41 रन, इशान किशन 29 गेंदों में 37 रन और अक्षर पटेल के 20 गेंदों में 31 रन की पारियों की बदौलत 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए। इसके बाद शिवम मावी के चार और उमरान मलिक के दो विकेट की मदद से वह श्रीलंकाई टीम को 160 के स्कोर पर रोकने में कामयाब रही। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement