Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करके रचा इतिहास, गाना गाकर मनाया जीत का जश्न, VIDEO हुआ वायरल

जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करके रचा इतिहास, गाना गाकर मनाया जीत का जश्न, VIDEO हुआ वायरल

Written By: Hitesh Jha Published : Feb 17, 2026 07:48 pm IST, Updated : Feb 17, 2026 08:14 pm IST

जिम्बाब्वे की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के अगले स्टेज में जगह बनाने में कामयाब रही है। इससे पहले उनकी टीम को छह सीजन में ग्रुप स्टेज से बाहर होना पड़ा था।

Zimbabwe Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : X/SCREENGRAB/AP जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के लिए क्वालीफाई करके जिम्बाब्वे की टीम ने इतिहास रच दिया है। उनकी टीम पहली बार किसी टी20 वर्ल्ड कप के अगले राउंड में पहुंचने में कामयाब रही है। जिम्बाब्वे की टीम ने अब तक कुल 7 सीजन में टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है, जिसमें से वह पहली बार सुपर-8 में जगह बनाने में कामयाब रही। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के लिए आज का दिन एक यादगार दिन बन गया है। टीम के प्लेयर्स ने इस जीत का जश्न एक खास अंदाज में मनाया।

बारिश की वजह से रद्द हुआ आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच मैच

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 17 फरवरी को पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाना था। लेकिन बारिश की वजह से मुकाबला रद्द हो गया। जैसे ही टीम जिम्बाब्वे की टीम ने सुपर-8 के लिए जगह बनाई, उनकी टीम के प्लेयर्स ने इस जीत का जश्न ड्रेसिंग रूम में मानना शुरू कर दिया। टीम के प्लेयर्स ने ड्रेसिंग रूम के बार आकर स्टैंड्स में मौजूद फैंस के सामने एक खास सॉन्ग गाकर इस खास लम्हे को सेलिब्रेट किया। जिम्बाब्वे के प्लेयर्स के इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने अब तक किया है शानदार प्रदर्शन

जिम्बाब्वे की टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसके तीन तेज गेंदबाजों रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस ने कोलंबो में खेले गए अपने पहले मैच में तीन तीन विकेट लेकर ओमान को केवल 103 रन पर आउट कर दिया था। ब्रायन बेनेट ने इस मैच में 48 रन की पारी खेली और टीम ने बल्लेबाजों के दमपर आठ विकेट से जीत हासिल कर ली। जिम्बाब्वे ने 13.3 ओवर में उस टारगेट को हासिल कर लिया था।

जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को भी हराया था

इसके बाद जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को भी हराया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिम्बाब्वे ने दो विकेट पर 169 रन बनाए और फिर कंगारू टीम को सिर्फ 146 रन पर ढेर कर दिया। ओपनर बेनेट ने एक बार फिर बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 64 रन बनाए, वहीं उस मैच में मुजरबानी और इवांस ने चार और तीन विकेट लेकर बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। जिम्बाब्वे अपना आखिरी ग्रुप मैच 19 फरवरी को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा। श्रीलंका भी इस ग्रुप से सुपर-8 में जगह बना चुका है।

यह भी पढ़ें

सुपर 8 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल आया सामने, नोट कीजिए सभी टीमों के नाम, डेट और वेन्यू

ऑस्ट्रेलिया को 17 साल बाद देखना पड़ा ये दिन, कब- कब टीम हुई वर्ल्ड कप के पहले राउंड से बाहर

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement