1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Virat Kohli-Anushka Sharma: मुंबई की सड़कों पर पत्नी अनुष्का के साथ स्कूटी राइड का मजा लेते दिखे विराट, सोशल मीडिया पर Video वायरल

Virat Kohli-Anushka Sharma: मुंबई की सड़कों पर पत्नी अनुष्का के साथ स्कूटी राइड का मजा लेते दिखे विराट, सोशल मीडिया पर Video वायरल

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Aug 21, 2022 06:26 pm IST,  Updated : Aug 21, 2022 06:41 pm IST

VIRAT-ANUSHKA SCOOTY RIDE VIDEO: विराट अपने ब्रेक का इस्तेमाल खुद को फ्रेश और मोटीवेटेड रखने के लिए कर रहे हैं। विराट अपनी फैमिली के साथ समय बीता रहे हैं।

Virat Kohli And Anushka Sharma- India TV Hindi
बाइक राइड के दौरान विराट और अनुष्का Image Source : TWITTER

Highlights

  • स्कूटी राइड का मजा लेते नजर आए विराट और अनुष्का
  • फैंस ने विराट और अनुष्का का बाइक से किया पीछा
  • एशिया कप में भारत के लिए वापसी करेंगे विराट कोहली

VIRAT-ANUSHKA SCOOTY RIDE VIDEO: पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने क्रिकेट से ब्रेक लिया है। वे एशिया कप 2022 में भारत के लिए खेलते नजर आएंगे। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच 17 जुलाई 2022 को इंग्लेंड के खिलाफ खेला था। विराट अपने ब्रेक का इस्तेमाल खुद को फ्रेश और मोटीवेटेड रखने के लिए कर रहे हैं। विराट अपनी फैमिली के साथ समय बीता रहे हैं। हाल ही में विराट मुंबई में अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ स्कूटर पर घूमते नजर आए। कोहली और अनुष्का की स्कूटर पर घूमते हुए कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

फैंस की निगाहों से नहीं बच सकें विराट और अनुष्का

पिछले दिनों विराट और अनुष्का मुंबई की सड़कों पर स्कूटर की सवारी करते नजर आए। दोनों ने काले रंग का हेलमेट पहन रखा था। हालांकि फैंस की निगाहों से दिनों बच न सकें। इसकी वजह से विराट और अनुष्का को थोड़ी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा, क्योंकि कई लोग सड़क पर उनका वीडियो भी बना रहे थे। वीडियो बनाने की चक्कर में कई बार लोग उनकें बाइक के काफी ज्यादा नजदीक आ जा रहें थे। एक वीडियो में अनुष्का इसकी वजह से थोड़ा परेशान भी नजर आईं।

लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म है विराट 
गौरतलब है कि विराट इंग्लैंड दौरे के बाद से ही ब्रेक पर हैं। वे भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के दौरे पर भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। विराट अपनी खराब फॉर्म को लेकर लगातार आलोचना का शिकार बने हुए हैं। उन्होंने ने पिछले ढाई साल से एक भी शतक नहीं है। जिस वजह से इंग्लैंड दौरे के बाद विराट ने ब्रेक का फैसला लिया था। फैंस का मानना था की विराट को वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रेक लेने के बाद जिम्बाब्वे का दौरा करना चाहिए था। ताकि जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम के खिलाफ रन बनाकर अपनी खोई हुई फॉर्म वापस पा सकें। लेकिन अब वे एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को क्रिकेट मैदान पर नजर आएंगें।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल