1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट और धोनी नहीं बल्की ये अनकैप्ड खिलाड़ी गूगल पर हुआ सबसे ज्यादा सर्च, नाम सुन हो जाएंगे हैरान

विराट और धोनी नहीं बल्की ये अनकैप्ड खिलाड़ी गूगल पर हुआ सबसे ज्यादा सर्च, नाम सुन हो जाएंगे हैरान

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Dec 11, 2022 01:22 pm IST,  Updated : Dec 11, 2022 01:22 pm IST

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्ज किए जाने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में विराट या धोनी की जगह एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी ने टॉप किया है।

Virat Kohli, MS Dhoni- India TV Hindi
विराट कोहली और एम एस धोनी Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय क्रिकेटरों को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं। अपने चहेते स्टार के लाइफस्टाइल को लेकर फैंस गूगल पर उनके बारे में सर्च करते हैं। गूगल ट्रेंड की बात करें तो इस लिस्ट में स्पोर्टस से जुड़े लोग अक्सर टॉप पर नजर आते हैं। भारत में विराट कोहली और एम एस धोनी इस लिस्ट में टॉप पर नजर आते हैं। इस लिस्ट में कई बार हमें कुछ फिल्मी सितारे भी दिख जाते हैं, लेकिन अगर मैं आपसे कहूं कि इस बार के लिस्ट के टॉप पर विराट और एम एस धोनी के बजाए एक अनकैप्ड भारतीय क्रिकेटर है तो आप भी यह जानकर हैरान हो जाएंगे।

किसने किया टॉप

दरअसल गूगल ट्रेंड्स ने साल 2022 के दौरान भारत में सबसे बड़े ट्रेंड्स की सूची का खुलासा किया है, जिसमें देश के शीर्ष 10 सबसे अधिक खोजे गए लोगों को शामिल किया गया है। आश्चर्यजनक रूप से विराट कोहली, रोहित शर्मा या नीरज चोपड़ा सहित सबसे बड़े खेल सितारे भारत में सूची में शीर्ष पर नहीं रहे। इस लिस्ट के टॉप पर अनुभवी लेग स्पिनर प्रवीण तांबे का नाम है। प्रवीण तांबे साल 2022 में भारत में Google पर सबसे अधिक खोजे जाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, भले ही वह इस साल आईपीएल या क्रिकेट के किसी भी प्रारूप का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने 2018 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।

IPL से मिली पहचान

प्रवीण तांबे इस लिस्ट में इस वजह से नंबर 1 पर रहे क्योंकि इसी साल डिज्नी + हॉटस्टार पर उनकी बायोपिक रिलीज हुई थी। इस फिल्म का नाम 'कौन प्रवीण तांबे' था। प्रवीण तांबे ने भारत के लिए भले ही एक भी मैच न खेला हो लेकिन आईपीएल के दौरान तांबे ने अपनी गेंदबाजी से सभी को इंप्रेस किया था। साल 2013 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था। वहीं मौजूदा समय में वह कोलकता नाइट रायडर्स के स्पिन बॉलिंग कोच हैं। प्रवीण तांबे की फिल्म में इन बातों को दिखाया गया है। वह आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी भी हैं। प्रवीण तांबे का कहानी युवा खिलाड़ियों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल