1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इरफान पठान ने विराट कोहली को बताया टेस्ट में भारत का सबसे बेस्ट कप्तान

इरफान पठान ने विराट कोहली को बताया टेस्ट में भारत का सबसे बेस्ट कप्तान

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 06, 2021 03:21 pm IST,  Updated : Dec 06, 2021 03:23 pm IST

भारत ने दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराया। टेस्ट क्रिकेट में भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ के ही टीम इंडिया ने 1-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया।

Virat Kohli, India vs New Zealand, Irfan Pathan, cricket news, latest updates, Test matches- India TV Hindi
Virat Kohli  Image Source : TWITTER/BCCI

Highlights

  • विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने अपने 50वें मैच में जीत दर्ज की है
  • भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 372 रनों से हराया
  • इस जीत के साथ ही टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गया है

पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का मानना है की विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन भारतीय कप्तान हैं। पठान ने यह बयान न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली जीत के बाद दिया है। भारत ने दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराया। टेस्ट क्रिकेट में भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ के ही टीम इंडिया ने 1-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया। 

पठान ने ट्वीट कर कहा, ''जैसा की मैंने पहले कहा था अब भी कह रहा हूं। विराट कोहली टेस्ट फॉर्मेट में भारत के सबसे सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।''

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद विराट कोहली भारत के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में 50-50 इंटरनेशनल मैच जीतने का कारनामा किया है।

कप्तान विराट कोहली की इस उपलब्धि पर बीसीसीआई ने भी उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है।

वहीं अब विराट कोहली की अगुआई में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर टीम को तीन टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 26 दिसंबर को हा रहा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 325 रनों का स्कोर खड़ा किया था। भारत के इस स्कोर के जवाब में न्यूजीलैंड सिर्फ 62 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

हालांकि भारत ने न्यूजीलैंड को फॉलोऑन नहीं दिया और दूसरी पारी में फिर से बल्लेबाजी करने का फैसला किया और अपनी दूसरी पारी 7 विकेट पर 276 रन बनाकर घोषित किया। इस तरह न्यूजीलैंड के सामने भारत ने 540 रनों का विशाल लक्ष्य दिया जिसके जवाब में टीम 167 रनों पर ढ़ेर हो गई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल